पिता व बेटी के बीच का रिश्ता बहुत ही प्यारा व खास होता है। पिता के लिए बेटी उसकी परी या किसी राजकुमारी से कम नही होती है, लेकिन कई बार वही पिता अपनी बेटी के लिए हैवान बन जाता है। नॉर्थ कैरोलिना में भी ऐसा ही एक पिता है। जिसके लिए उसकी बेटी किसी परी या राजकुमारी से कम नही था, लेकिन उसी पिता ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नही बेटी को मारने के बाद पिता ने खुद अपना जुर्म कबूल किया हैं।
जानिए क्या था पूरा मामला
नॉर्थ कैरोलिना के रहने वाले 32 साल के जोशुआ ली बर्गेस ने स्थानीय शेरिफ ऑफिस में आकर अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने अपनी ही 15 साल की बेटी को मार डाला। जानकारी के मुताबिक जोशुआ सुबह 9ः30 बजे यूनियर काउंटी शेरिफ ऑफिस में आकर यह जानकारी दी। उसके बाद वहां के अफसर ने अपने सिस्टम में उसके नाम का जारी किया हुआ आरेस्ट वारंट ढूंढने की कोशिश की पर वह ढूंढ नही पाए क्योंकि वह व्यक्ति अभी भी अपनी बेटी को मार के आया था।
हत्या के बारे में जानकारी देते हुए जोशुआ ने बताया कि वह अपनी बेटी जारिया बर्गेस को मार कर आया है, जिसका शरीर अभी भी उसके घर पर ही था। उसके बाद जब सभी अफसर जोशुआ के घर गए तो उन्हें वह बॉडी वहीं पर मिली।
इस घटना के बाद जोशुआ को हत्या के आरोप में पकड़ कर जेल भेज दिया गया। पहले पुलिस द्वारा कोई जानकारी नही दी गई कि लड़की को किस तरह से मारा गया है। अदालत में बर्गेस ने बताया कि उसने अपनी बेटी का गला काटने से पहले दबाया था। अधिकारियों का कहना है कि यह घटना तब घटित हुई तब बेटी वीकेंड पर अपने पिता से मिलने घर पर आई थी। पिता ने अपनी बेटी को क्यों मारा इस बारे में अभी तक इंवेस्टीगेशन चल रही हैं। वहीं बेटे की हत्या के बाद पूरा परिवार बहुत ही उदास व हैरान है क्योंकि उन्हें उम्मीद नही थी कि उसका पिता ही उसे मार देगा।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP