06 DECSATURDAY2025 12:42:08 AM
Nari

अभिषेक ऐश्वर्या का एक साथ होने का मिल गया सबूत, अकेले नहीं दोनों ने मिलकर मनाया था बेटी का बर्थडे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Dec, 2024 03:40 PM
अभिषेक ऐश्वर्या का एक साथ होने का मिल गया सबूत, अकेले नहीं दोनों ने मिलकर मनाया था बेटी का बर्थडे

नारी डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जब साथ थे तब उनके इतने चर्चे नहीं थे जितने अब हो रहे हैं। दोनाें को एक साथ देखने के लिए लोगों की आंखें तरस चुकी है, इसी बीच एक ऐसी वीडियो सामने आई है जिससे आपका भी टूटा हुआ दिल फिर से जुड़ सकता है। जो लोग अभिषेक बच्चन को अपनी बेटी के जन्मदिन पर शामिल ना होने के लिए कोस रहे थे अब उनकी बोलती बंद हो जाएगी 

  

 

जूनियर बच्चन ने 16 नवंबर को ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपनी बेटी आराध्या बच्चन के जन्मदिन समारोह में हिस्सा लिया था, जिसका सबूत भी मिल चुका है। जबकि मीडिया ने बताया था कि अभिषेक अपने बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल नहीं हुए थे। यह सब दावे तब झूठे साबित हुए जब इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने एक वीडियो शेयर किया जो जो पिछले 13 वर्षों से आराध्या का जन्मदिन आयोजित कर रही है।


वीडियो में अभिषेक अपनी बेटी के जन्मदिन के आयोजन के लिए इवेंट प्लानिंग कंपनी के मालिक और उनके 13 साल के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियाे के पीछे वही डेकोरेशन नजर आ रही है जो  ऐश्वर्या राय द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में दिखाई दी थी। कंपनी द्वारा शेयर किए गए एक और वीडियो में  ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ हैं और पार्टी में आए सभी लोगों का आभार जता रही हैं। 

PunjabKesari
ऐश्वर्या ने 21 नवंबर को अपने पिता कृष्णा राय की जयंती पर आराध्या के जन्मदिन के जश्न की तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में ऐश्वर्या और उनकी मां बृंदा, आराध्या के साथ, कृष्णा राय को फूलों से श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रही हैं। अन्य तस्वीरों में आराध्या के जन्मदिन के साथ-साथ बचपन के पलों की झलक भी दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों में अभिषेका को ना देखकर तरह- तरह की बातें की जा रही थी। 

PunjabKesari

 अभिषेक और ऐश्वर्या के अलगाव की अफवाहें पिछले साल से ही चल रही थीं, जब मीडिया में यह खबर आई कि ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार का घर छोड़ दिया है, और अलग रह रही हैं। दोनों ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद 2007 में शादी कर ली थी। शादी के 4 साल बाद यानी 2011 में इस जोड़े ने अपनी बेटी का स्वागत किया था।

Related News