03 MAYFRIDAY2024 1:01:13 PM
Nari

घूंघट पर दूल्हे का नाम, कलीरे में लव स्टोरी... परिणीति के ब्राइडल लुक की एक-एक चीज ने खींचा ध्यान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Sep, 2023 01:18 PM
घूंघट पर दूल्हे का नाम, कलीरे में लव स्टोरी... परिणीति के ब्राइडल लुक की एक-एक चीज ने खींचा ध्यान

शादी एक खूबसूरत पल होता है जो जिंदगी में एक ही बार आता है। वैसे तो लड़का- लड़की दोनों ही इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए हरसंभ कोशिश करते हैं, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि इसे लेकर दुल्हनें कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड होती हैं। वह अपनी शादी के लिए हर छोटी से बड़ी चीज का खास ख्याल रखती हैं, बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले में पीछे नहीं है। 

PunjabKesari
कैटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट को ही देख लीजिए उन्होंने अपने ब्राइडल लुक से ना सिर्फ वाहवाही लूटी बल्कि बाकी लड़कियों के लिए फैशन गोल्स भी सेट किया।अब परिणीति चोपड़ा भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं। आमतौर पर ब्राइड्स अपनी शादी में लाल या किसी डार्क कलर का जोड़ा चुनती हैं, लेकिन राघव की दुल्हनिया ने इससे हटकर रंग चुना। इसके अलावा उनकी मेहंदी, कलीरे, लहंगे में लगा छल्ला सब अलग और खास था, चलिए आज बताते हैं कि परिणीति के ब्राइडल लुक की एक- एक डिटेल 

PunjabKesari

घूंघट पर दूल्हे का नाम

परिणीति ने अपने खास दिन के लिए मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा पर भरोसा किया था और उन्हीं का डिजाइन किया गया लहंगा पहना था। उनके घूंघट पर दूल्हे 'राघव' का नाम लिखा हुआ था, जो उन दोनों के गहरे संबंध का प्रतीक था। परिणीति द्वारा अपने दूल्हे के प्रति इस तरह प्यार दिखाना लोगों को बंहद पसंद आया। 

PunjabKesari
नानी का छल्ला

परिणीति ने अपने ब्राइडल लहंगे के साथ जो छल्ला (ट्रेडिशनल की चेन) पहना था वो उनकी नानी का था।  वह अपनी नानी को ट्रिब्यूट देना चाहती थी, इसलिए उन्होंने अपने खास दिन पर इसे कैरी करने का फैसला लिया। इसमें लंदन, म्यूजिक, खंडा साहिब जैसी चीजें शामिल की गई थी जो अपने आप में खास थी।

PunjabKesari

पिंक चूड़ा

इंडियन वेडिंग का अहम हिस्सा बन चुके चूड़े को लेकर भी परिणीति ने एक्सपेरिमेंट करने में परहेज नहीं किया। उन्होंने अपनी शादी में लाल की जगह  गुलाबी रंग का चूड़ा पहना था, जोकि देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था।

PunjabKesari

कस्टमाइज कलीरे

 परिणीति के खूबसूरत कलीरे ने अपने शानदार डिजाइन के चलते भी खूब चर्चाएं बटोर ली हैं। इस ब्राइडल कलीरे को डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा द्वारा डिजाइन किया गया था। इसको कस्टमाइज किया गया था जिसमें कपल के नाम के पहले अक्षर, एक ओंकार का सिम्बल, एक पंजाब माइलस्टोन, एक कॉफी मग, एक रेड लंदन बस और एक टेलीफोन बूथ शामिल हैं। इसके अलावा कलीरों में म्यूजिकल ओरनामेंट्स जैसे पियानो कीज, ट्रेबल क्लीफ और विंटेज ग्रामोफोन भी बनाया गया था। 

PunjabKesari

झूमर वाली मेहंदी

आमतौर पर अपने शादी में लड़कियां मेहंदी से अपना पूरा हाथ सजाना चाहती हैं वहीं परिणीति ने अपने दोनों हाथों पर कम से कम मेहंदी डिजाइन लगाने का विकपल चुना। एक्ट्रेस ने न सिर्फ अपने हाथों में बल्कि पैर में भी झूमर वाला डिजाइन बनावाया था जो उनके हाथों की शोभा बढ़ा रहा था। 

PunjabKesari
डांस के साथ एंट्री 

परिणीति चोपड़ा की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपनी शादी में कितनी खुश थी।तभी तो वह अपने दूलहे राजा के पास डांस करती हुई पहुंची। दुल्हन की इस शानदार एंट्री को लोगों को बेहद इंप्रेस किया है। इस दौरान परिणीति ने अपने दूल्हे राजा पर जमकर प्यार लुटाया। 

Related News