30 APRTUESDAY2024 2:49:29 PM
Nari

दुनिया की भीड़ से दूर इन जगहों पर लें अपनी छुट्टियों का मजा

  • Updated: 14 Mar, 2018 04:05 PM
दुनिया की भीड़ से दूर इन जगहों पर लें अपनी छुट्टियों का मजा

गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग सुकून और शांति से भरपूर जगहों पर घूमने का प्लान बनाते है। ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ हिल स्टेशन पर घूमना पसंद करते है, जहां आप खूबसूरत प्राकृतिक नजारों और शांति के साथ आप अपने वीकेंड का मजा ले सकें। आज हम आपको ऐसी जगहें के बारे में बताने जा रहें जहां पर आप शांति से अपनी छुट्टियां बिता सकते है। इन जगहों पर घूमकर आपकी छुट्टियां मजेदार के साथ यादगार भी बन जाएगी।
 

1. Haldwani
पहाड़ों और जंगलों से घिरे इस शहर में ट्रैकिंग के लिए कई फेमस प्लेस हैं, जहां आप जा सकते हैं। इस खूबसूरत शहर से हिमालय का नजारा और भी गजब दिखता है।

PunjabKesari

2. Chettinad Palace
चेत्तीनाद पैलेस में आप इतिहास, संस्कृति और शिल्पकला का अद्भुत संगम देख सकते हैं। तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में स्थित इस महल को देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari

3. Laitmawsiang
मेघालय के इस खूबसूरत जगहें में आप वॉटरफॉल का मजा ले सकते हैं। प्राकृतिक नजारों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यह जगहें बिल्कुल परफेक्ट हैं।

PunjabKesari

4. Chalakudy
इस हिल स्टेशन के हरियाली और प्राकृतिक नजारों के साथ-साथ आप यहां की वाइल्ड लाइफ का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां की माला नदी और अजिकोड मुनाक्कल बीच में भी घूमने जा सकते हैं।

PunjabKesari

5. Jhatingri
हिमाचल प्रदेश में स्थित इस हिल स्टेशन के बारे में शायद ही किसी ने सुना हो। अकेले में शांति से समय बिताने के लिए भारत का यह हिल स्टेशन बेस्ट है।

PunjabKesari

6. Doodhpathri
श्रीनगर में स्थित इस शहर को दूध की घाटी भी कहा जाता है। इस शहर में ठंडी-ठंडी हवा और चारों तरफ फैली हरियाली देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा।

PunjabKesari

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News