08 MAYWEDNESDAY2024 2:26:08 PM
Nari

88 साल में बुजुर्ग महिला करती थी ड्रग्स की डीलिंग, गिरफ्तार

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 02 Sep, 2019 11:44 AM
88 साल में बुजुर्ग महिला करती थी ड्रग्स की डीलिंग, गिरफ्तार

जिस उम्र में बुर्जुग लोग आज के यूथ व आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश देती है वहीं कुछ इस काम को बढ़ावा देते है।हाल ही में  दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी के आरोप में  88 साल की बुर्जुग महिला को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा महिला को इंद्रपुरी इलाके के 16 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया हैं। 

दिल्ली पश्चिम की पुलिस के मुताबिक 88 साल की महिला राजरानी को ड्रग्स की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं। यह पहली बार गिरफ्तार नही हुई है इससे पहले 1996 में 9 बार भी इस अपराध के लिए इन्हें गिरफ्तार किया गया था। 

PunjabKesari,Delhi Police,Nari


पुलिस की नारकोटिक्स स्क्वॉड टीम को मिली सूचना के अनुसार ड्रग्स की डिलीवरी के बाद उन्होंने दोपहर 3 बजे अपने घर आना था। इसी बात का फायदा उठा कर पुलिस ने उनके घर पर छानबीन की। इस छानबीन के दौरान उनके साथ महिला पुलिस कर्मी भी शामिल थे। छानबीन में जब उनके घर से हेरोइन पाई गई तो उन्हें इस जुर्म के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कई धाराओं के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं।

पति के बाद शुरु किया नशे का काम 

जानकारी के अनुसार राजरानी हरियाणा की रहने वाली थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ दिल्ली आकर रहने लगी, पति की मृत्यु के बाद उन्होंने नसे का काम शुरु कर दिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब व उत्तर प्रदेश के ड्रग्स डीलरों के साथ संपर्क बनाया। इतना ही नही उन्हेें कानून की भी इतनी जानकारी है कि वह बार गिरफ्तार होने के बाद भी वह बड़ी आसानी से जमानत पर रिहा हो जाती थी। इस समय पुलिस द्वारा उनके साथियों की तलाश की जा रही है जो कि इस काम में उनका साथ देते हैं। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News