16 JUNSUNDAY2024 2:53:01 AM
Nari

गलत तरीके से लगाएंगे अंडा तो बाल हो जाएंगे खराब!

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 22 May, 2024 05:32 PM
गलत तरीके से लगाएंगे अंडा तो बाल हो जाएंगे खराब!

नारी डेस्क: लंबे और घने बाल हर किसी को पसंद होते हैं। अच्छे बालों के लिए अक्सर लडकियां बहुत से प्रोडक्ट या घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं, जिनमें से एक अंडा भी है। आप सभी ने कभी न कभी चमकदार और रेशमी बालों के लिए जरूर अंडा लगाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस कारण आप इसे लगा रहें हैं यह बिल्कुल उसके उलटा काम भी कर सकता है। दरअसल, ज्यादा अंडा लगाने से भी बालों पर काफी साइड इफेक्ट होते हैं, हर किसी को यह सूट भी नहीं करता। ऐसे में हम आपको आज बताएंगे इससे किस तरह के नुकसान हो सकते हैं और अंडा लगाने के सही तरीके के बारे में भी बताएंगे।

डैंड्रफ की समस्‍या 

आपको बता दें कि अंडा लगाने से डैंड्रफ हो सकती है। दरअसल, बालों में अंडे लगाते हुए इसके पीले भाग को नहीं लगाना चाहिए क्योंकि पीला भाग इस्तेमाल करने से ही डैंड्रफ बढ़ सकता है। जिससे बालों की जड़े कमजोर हो जाती है और बाल टूटकर भी लगती है।

PunjabKesari

कमजोर हेयर फॉल‍िकल्‍स 

अंडा लगाने से बाल कमजोर और बेजान हो सकते हैं। दरअसल जब डैंड्रफ बढ़ जाती है तो खुजली और सेंसेटिव‍िटी की वजह से हेयर फॉलिकल्स कमजोर होने लगते हैं जिसकी वजह से बाल कमजोर हो कर हेयर फॉल का कारण बनते हैं ।

बालों का ज्‍यादा ऑयली होना 

जिन लोगों के बाल ड्राय या रूखे होते हैं, उनके लिए अंडा लगाना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जिन लोगों के बाल पहले से ऑयली हैं उनके ल‍िए बालों पर अंडा लगाना मुसीबत की वजह बन सकती है क्योंकि ये बालों और जड़ों को ज्‍यादा चिकना और तैलीय बना देता है जो इंफेक्शन की वजह बन सकता है।

PunjabKesari

ये है बालों में अंडा लगाने का सही तरीका

अगर आप बालों पर सही तरीके से अंडा लगाती हैं तो इसके रिजल्‍ट से आप यकीनन हैरान हो जाएंगे। आपको करना बस यह है कि अंडे को तोड़ने के बाद इसमें 1 चम्मच दही मिलाएं। इसके बाद इसे फेंट लें और फिर इसे अपने बालों पर लगाएं। थोड़ी देर रहने दें और फिर अपने बालों में शैंपू कर लें। ये काम हफ्ते में 1 बार जरूर करें।

PunjabKesari

इसके अलावा आप अंडे को विटामिन ई के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। यह सिर्फ बालों को खूबसूरत ही नहीं बल्कि अंदर से स्वस्थ भी बनाता है। आपको करना ये है कि अंडा तोड़ने के बाद इसमें विटामिन ई मिला लें। अब दोनों को मिलाकर अपने बालों में लगाएं। ये आपके बालों के टैक्सचर को बेहतर बनाता है और फिर इन्हें लंबे समय तक सिल्की रखता है।


 

Related News