26 APRFRIDAY2024 4:10:42 PM
Nari

एक पेन, जो उगाएगा पौधे

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 14 Jul, 2019 01:09 PM
एक पेन, जो उगाएगा पौधे

आईडिया के लिए उम्र मायने नही रखती है, बस उस आईडिया पर किस तरह से काम करना है यह पता होना चाहिए। कंपनी की शुरुआत छोटी से उम्र से ही की जाती है, जो कि समय के साथ काफी आगे बढ़ जाती हैं। अपने आइडिया पर  काम करते हुए ओडिशा के भुवनेश्वर में रहने वाले दो छात्रों ने न्यूजपेपर, फल, फूल व फलों के बीज की मदद से ईको फ्रेंडली पेन तैयार किया है। यह आइडिया प्रेम पांडेय व अहमद रजा का हैं। 

कंपनी का नाम रखा 'लिखना'

पेन बनाने के लिए जिस कंपनी शुरुआत इन दो विद्यार्थियों ने मिलकर की है उसका नाम भी उन्होंने 'लिखना' रखा हैं। यह पेन पूरी तरह से ईको फ्रेंडली है। जिनकी कीमत 5 से 7 रुपए हैं। यह पेन भारत में ही नही जर्मनी व ऑस्ट्रेलिया में भी काफी पसंद किए जा रहे है। यह बाजारों में उपलब्ध हैं। यह ऑनलाइन भी मिल जाते है। 

पूरा प्लास्टिक फ्री नही है पेन

इन फैन को पूरी तरह से प्लास्टिक फ्री नहीं बोल सकते है। क्योंकि इनकी रिफिल प्लास्टिक की बनी हुई है, लेकिन इसे ईको फ्रेंडली बनाने के लिए इसकी बॉडी पूरी तरह से न्यूजपेपर तथा बीजों के साथ बनाई गई है। दूसरे पेन हम यूज एंड थ्रो करते थे, जो कि पर्यावरण में इसी तरह पड़े रहते है। लेकिन हम इन पेन का इस्तेमाल करके इन्हें मिट्टी या मिट्टी के गमले में फेंक सकते हैं। जिसमें कुछ ही दिनों  बीजों से पौधा उग जाएगा। हमारा अगला कदम रिफिल को भी पूरी तरह से ईको फ्रेंडली बनाना हैं। ताकि प्रयोग में करने के बाद पूरे पेन को मिट्टी में दबाया जा सकें। 

PunjabKesari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News