19 SEPTHURSDAY2024 8:47:57 PM
Nari

टीवी शो का हिस्सा बनेंगे डॉ. अनिरुद्धाचार्यजी, 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर हुआ जोरदार स्वागत

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 31 Jul, 2024 12:11 PM
टीवी शो का हिस्सा बनेंगे डॉ. अनिरुद्धाचार्यजी, 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर हुआ जोरदार स्वागत

नारी डेस्क: मनोरंजन की दुनिया में धूम मचा रहे शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब इस शो के अपकमिंग एपिसोड में एक खास अतिथि के रूप में डॉ. अनिरुद्धाचार्यजी महाराज नजर आने वाले हैं। उनके इस शो में शामिल होने की खबर ने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है।

डॉ. अनिरुद्धाचार्यजी महाराज का भव्य स्वागत

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉ. अनिरुद्धाचार्यजी महाराज का मुंबई में जोरदार स्वागत किया गया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में, डॉ. महाराज की कार से उतरते ही लोगों की भीड़ उन्हें घेर लेती है। लोग उनके साथ फोटो और वीडियो लेने के लिए बेताब नजर आते हैं। इस भव्य स्वागत के लिए डॉ. अनिरुद्धाचार्यजी हाथ जोड़कर सभी का आभार व्यक्त करते हैं। 

PunjabKesari

वीडियो हुआ वायरल 

डॉ. महाराज का यह स्वागत वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘मुंबई में हुआ गुरुजी का भयंकर स्वागत’। उनके इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है, जो दर्शाता है कि उनके फैंस उनके प्रति कितने उत्साहित हैं।

लाफ्टर शेफ्स का नया टाइम स्लॉट

‘लाफ्टर शेफ्स’ का प्रीमियर 1 जून को हुआ था, जिसे भारती सिंह होस्ट करती हैं और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज के रूप में हैं। हाल ही में शो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब यह शो 1 अगस्त, 2024 से कलर्स टीवी पर हर गुरुवार और शुक्रवार को रात 10 बजे प्रसारित होगा।

इस नए एपिसोड में डॉ. अनिरुद्धाचार्यजी महाराज के शामिल होने से शो में और भी मजेदार और मनोरंजन से भरपूर पल देखने को मिलेंगे। दर्शकों को अब इस विशेष एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।

Related News