07 DECSUNDAY2025 11:35:41 AM
Nari

क्या सच में लकड़ी छूने से नहीं लगती बुरी नजर, क्यों कहते हैं लोग 'TOUCH WOOD'

  • Edited By Monika,
  • Updated: 15 Nov, 2025 06:56 PM
क्या सच में लकड़ी छूने से नहीं लगती बुरी नजर, क्यों कहते हैं लोग 'TOUCH WOOD'

नारी डेस्क : जब हम अपनी या अपने परिवार की सफलता, सेहत या खुशकिस्मती की चर्चा करते हैं, तो अक्सर पास में रखी लकड़ी को छूकर लोग कहते हैं “Touch Wood”। लेकिन क्या सच में लकड़ी छूने से बुरी नजर नहीं लगती? आइए जानते हैं इसके पीछे की परंपरा, मान्यता और ज्योतिषीय दृष्टि।

बुरी नजर और Touch Wood का कनेक्शन

बुरी नजर या Evil Eye का डर केवल भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में माना जाता है। इसके प्रभाव से बचने के लिए लोग कई उपाय और टोटके करते हैं। Touch Wood कहना भी इन्हीं उपायों में से एक है। जब लोग अपनी या परिवार की किसी उपलब्धि, सफलता या खुशकिस्मती की चर्चा करते हैं, तो लकड़ी की किसी वस्तु को छूकर Touch Wood कहते हैं। इसका उद्देश्य है बुरी नजर या दुर्भाग्य से बचाव। वैज्ञानिक दृष्टि से इसका कोई प्रमाण नहीं है, लेकिन परंपरा, मान्यता और ज्योतिष के अनुसार यह एक सकारात्मक और प्रतीकात्मक उपाय माना जाता है।

PunjabKesari

टच वुड कहने की परंपरा

लकड़ी छूकर Touch Wood कहने का मूल विचार यह है कि लकड़ी में सकारात्मक ऊर्जा, स्थिरता और संरक्षण का भाव होता है। मान्यता है कि जब लकड़ी को छूकर टच वुड कहा जाता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और लोगों को मानसिक सुरक्षा और भरोसा देता है।

यें भी पढ़ें : जब हनुमानजी ब्रह्मचारी थे, तो किसके गर्भ में जन्मा उनका पुत्र? जानें कैसे बना पाताल लोक का राजा

टच वुड कहने की शुरुआत

प्राचीन पैगन सभ्यता: प्राचीन पैगनों का मानना था कि पेड़-पौधों में देवी-देवताओं और बुरी आत्माओं का वास होता है। लकड़ी छूने से वे दैवीय शक्ति से जुड़ रहे होते हैं और बुरी आत्माओं से अपनी खुशकिस्मती बचा रहे होते हैं।

ईसाई धर्म: ईसाई धर्म में ईसा मसीह के क्रूस (Crucifixion Cross) की लकड़ी को पवित्र माना जाता था। लोग लकड़ी को छूकर ईश्वर का आशीर्वाद मांगते थे और दैवीय सुरक्षा की कामना करते थे।

PunjabKesari

ज्योतिषीय दृष्टि

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि लकड़ी का संबंध मुख्य रूप से बृहस्पति (गुरु) और चंद्र जैसे शुभ ग्रहों से होता है।
बृहस्पति: संरक्षण और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा।
चंद्र: भावनात्मक स्थिरता और मानसिक संतुलन से जुड़ा।
लकड़ी को छूना शुभ ग्रहों की ऊर्जा को आमंत्रित करने और नकारात्मक ऊर्जा को कम करने वाला प्रतीकात्मक उपाय माना जाता है।

यें भी पढ़ें : भगवान राम ने यहां स्वयं समंदर में स्थापित किए थे नवग्रह, जानें क्यों प्रसिद्ध है ये चमत्कारी तालाब

सच तो यह है कि लकड़ी छूने या “Touch Wood” कहने से बुरी नजर का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन यह परंपरा, मानसिक विश्वास और प्रतीकात्मक सुरक्षा का प्रतीक जरूर है।
 

Related News