20 APRSATURDAY2024 8:28:57 AM
Nari

शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

  • Edited By neetu,
  • Updated: 29 May, 2020 11:28 AM
शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

कोरोना के कहर के कारण पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। ताकि इस बीमारी की चपेट में आने से बचा जा सके। ऐसे में  लोग घर पर रहने के लिए मजबूर है। सभी व्‍यवसायी, दुकानें, ऑफिस आदि बंद या कम ही चल रहें है, जिस के कारण लोग आर्थिक रूप से कमजोर हो गए है। माथ ही वे अपने आने वाले समय को लेकर काफी परेशान है। ऐसे में धन की देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप कुछ उपायों को अपना सकते है। ताकि आने वाले समय में उन की अपार कृपा आप पर बनी रहें। जैसे कि सभी जानते ही हैं कि शुक्रवार का दिन धन की देवी महालक्ष्मी का दिन होता है। इसलिए इस दिन कुछ आसान से उपायों को करके आप देवी लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते है। 

दीपक जलाएं

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार की शाम को गाय के घी दीपक जलाकर पूजा करें। पूजा करने के लिए घर का ईशान कोण चुनें। दीपक में रूई की जगह लाल रंग के सूती कलावे का इस्तेमाल करें। साथ ही दीपक में थोड़े से केसर के धागे भी डाल दें।‌ ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी फैलती है। घर का वातावरण खुशनुमा, शांतिमय और ऊर्जावान बना रहता है।

diya,nari

कन्या पूजन

बिजनेस या नौकरी में उन्नति पाने के लिए शुक्रवार की शाम को नहाकर साफ कपड़े पहने। उसके बाद अच्छा सा भोजन और मिठाई में सफेद चीज बनाएं। फिर 7 कुंवारी कन्याओं को आदर सहित घर बुलाकर उनका पूजन करें, भोजन खिलाएं। साथ ही अपने सामर्थ्य के अनुसार उन्हें दक्षिणा भी भेंट करें। जरूरतमंद कन्याओं को भोजन करवाने से देवी मां जल्दी प्रसन्न होती हैं। अगर संभव हो सके तो मिठाई में केसर वाली खीर बनाएं। इससे आपकी तरक्की में आने वाली बाधाएं दूर होगी। 

Durga Ashtami,nari

कौड़ी, केसर और सिक्के

एक पीले रंग के नए सूती कपड़े में 5 पीले रंग की कौड़ी, केसर के 4-5 धागे और 5 सिक्‍के डालकर बांध लें। फिर इसे शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्‍मी के सामने रख कर इसकी पूजा करें। पूजा होने के पश्चात सभी चीजों को अपनी तिजोरी या फिर दुकान के गल्ले में रख दें। इस उपाय को करने से पैसों की किल्लत दूर होती है। कारोबार में तरक्की मिलती है।

शंख 

शंख भगवान विष्णु जी के पांच चिह्नों में से एक है। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन एक दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु जी का करें। उसके बाद विधि अनुसार उनकी पूजा करें। साथ ही देवी लक्ष्मी जी का पाठ करें। ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन का आगमन होने से घर-परिवार के लोगों का व्यवहार भी खुशनुमा बना रहेगा।

Shankh,nari

सफेद मिष्ठान्न 

मां लक्ष्मी को सफेद मिष्ठान्न काफी प्रिय है। इसलिए शुक्रवार यानी माता लक्ष्मी के शुभ दिन पर उन्हें सफेद मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही सफेद खाद्य-पदार्थों का दान करें। दान में कोई भी सफेद मिठाई या फिर चीनी भी किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। कर्ज से मुक्ति मिलती है।

kheer,nari

Related News