12 MAYSUNDAY2024 9:14:51 AM
Nari

Makar Sankranti के दिन करें ये जल के उपाय, सारी मनोकामनाएं होगीं पूरी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 13 Jan, 2023 01:34 PM
Makar Sankranti के दिन करें ये जल के उपाय, सारी मनोकामनाएं होगीं पूरी

सनतान धर्म में मकर संक्रांति मनाने की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि सूर्य जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब इसे मकर संक्रांति कहते हैं। मकर संक्रांति के दिन सारे मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं। वहीं मकर संक्रांति में स्नान और दान का विशेष महत्व है। इसके अलावा इस दिन जो व्यक्ति स्नान करने के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य देता हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। आपको बता दें मानव शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है, जैसे कि आग, जल, वायु, आकाश, पृथ्वी, जिसमें से जल तत्व का विशेष महत्व बताया गया है, तो आईए आज हम आपको इस स्टोरी में बताते हैं मकर संक्रांति के दिन जल के कुछ उपायों के बारे में, जिसे करने से आपकी सारी मनोकामना पूरी हो सकती है....

1. मकर संक्रांति के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें। इससे आपकी आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

2. खाना करने के दौरान पानी का गिलास अपनी दाएं तरफ रखें, इससे भाग्योदय होता है।

PunjabKesari

3.मकर संक्रांति के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। इससे आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

4.पेड़-पौधों में जल देने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है।

PunjabKesari

5. मकर संक्रांति के दिन मां तुलसी को जल जरुर अर्पित करें और उनकी पूजा करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता बनीं रहेगी।

6. रोजाना स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ को जल जरुर चढ़ाएं, इससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

7. जरुरतमंदों को जल भी दान करना बेहद शुभ होता है। इससे आपको मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PunjabKesari

8. पानी कभी व्यर्थ गिरने न दें, इससे आपको दोष लग सकता है। इसलिए पानी का इस्तेमाल जितना काम हो, उतना ही करें।

9.  पानी में गुड़ और शहद मिलाकर बच्चे को जरुर पिलाएं, इससे बच्चे को बुरी नजर नहीं लगती है।

10. स्नान करने के पानी में थोड़ा सा गंगा जल मिलाकर नहाएं, इससे आपके सारे दुख दूर हो जाएंगे।

Related News