01 MAYWEDNESDAY2024 1:33:52 AM
Nari

मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी किस्मत, शुक्रवार को कर लें ये अचूक उपाय

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Sep, 2023 05:24 PM
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी किस्मत, शुक्रवार को कर लें ये अचूक उपाय

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। पूरे नियम अनुसार, मां की पूजा करने से वह प्रसन्न होती हैं और भक्तों को मनचाहा वरदान देती हैं। जैसे सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है वैसे ही शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना जाता है। इस दिन कुछ उपाय करने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में सुख शांति बनी रहती है। वहीं शुक्र ग्रह को धन, प्रेम का कारक भी माना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपाय जिनसे आप मां की कृपा पा सकते हैं और शुक्र ग्रह मजबूत कर सकते हैं।

कमल का फूल करें अर्पित 

मां लक्ष्मी को कमल का फूल अतिप्रिय होता है। ऐसे में आप शुक्रवार वाले दिन सुबह स्नान करके सफेद रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें फूल चढ़ाएं।

PunjabKesari

घर का मुख्य द्वार रखें साफ 

मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में साफ-सफाई होती है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए शुक्रवार वाले दिन अपने घर के मुख्य द्वार को बिल्कुल साफ रखें इस दिन गंगाजल मुख्य द्वार पर छिड़कें और दरवाजे पर शुभ-लाभ का स्वास्तिक बनाएं क्योंकि मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती हैं। 

वस्त्र दान करें 

शुक्रवार वाले दिन मंदिर में जाकर जरुरतमंद और गरीब व्यक्तियों को वस्त्र दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।  

PunjabKesari

शाम को न रखें घर में अंधेरा 

मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इस समय पूरे घर में लाइट को जलाकर रखें। इस दौरान घर के किसी कोने में अंधेरा न हो। अंधेरा होने से नेगेटिव एनर्जी का वास होता है और मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती। 

मां को चढ़ाएं ये चीजें 

शुक्रवार वाले दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा चढ़ाएं।  इन चीजों को मां को अर्पित करने से धनलाभ होता है। 

PunjabKesari

कर्ज से मिलेगी मुक्ति 

शुक्रवार वाले दिन एक पीले कपड़े में पांच कौड़ी और चांदी का सिक्का बांधकर तिजोरी में रखें। इससे धन का आगमन होगा और पुराने कर्ज से आपको छुटकारा मिलेगा।

नोट: ऊपर दी गई सूचना सिर्फ जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। 

Related News