08 SEPSUNDAY2024 5:46:34 AM
Nari

यूरोप में कड़े संघर्ष के बाद अपने देश लौटे दिव्यंका और विवेक , एयरपोर्ट से आई पहली तस्वीर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Jul, 2024 11:57 AM
यूरोप में कड़े संघर्ष के बाद अपने देश लौटे दिव्यंका और विवेक , एयरपोर्ट से आई पहली तस्वीर

कड़े संघर्ष के बाद टीवी की जानी- मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया अपने देश लौट आए हैं। इटली में हुई वारदात के बाद उनके लिए भारत आने के रास्ते बंद हो गए थे,  हालांकि इंडियन एम्बेसी की मदद से वह लौट आए हैं। एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों में कपल के चेहरे में एक अलग ही खुशी नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों में उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा था।

PunjabKesari
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 8 जुलाई को अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के लिए यूरोप गए थे। वहां उनका पासपोर्ट, पर्स और ट्रिप पर खरीदे गए सारा चोरी हो गया था, जिसकी  कीमत कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपये बताई गई थी। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी दी थी और उनकी मदद करने की गुहार लगाई थी।

PunjabKesari

इसके बाद इंडियन एम्बेसी ने उन्हें इंडिया लौटने के लिए सर्टिफिकेट जारी किया था। कपल ने इमरजेंसी सर्टिफिकेट के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा था- ' जल्द ही भारत आ रहे हैं। हम आप सबके प्यार और सहयोग के लिए तहे दिल से आभारी हैं। इंडियन एम्बेसी को तहे दिल से शुक्रिया जिनकी वजह से हमारी घर वापसी मुमकिन हो पाई।'

PunjabKesari

विवेक ने बताया था कि- "हम बीते दिन फ्लोरेंस पहुंचे थे, हमने यहां एक दिन रुकने की योजना बनाई थी। हम अपने ठहरने के लिए एक प्रॉपर्टी देखने गए और अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया, लेकिन जब हम लौटे तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और हमारे पासपोर्ट, पर्स, पैसे, शॉपिंग और सारा कीमती सामान गायब था। किस्मत से उन्होंने हमारे कुछ पुराने कपड़े और खाने का सामान छोड़ दिया था।" हैरानी की बात तो यह है कि वहां की पुलिस भी उनकी कोई मदद नहीं कर रही है। कपल ने भारत लौटने के लिए भारतीय दूतावास से टेंपरेरी पासपोर्ट की मांग की थी, जिसके जरिए अब वह वापस लौट आए हैं।
 

Related News