29 APRMONDAY2024 10:56:13 PM
Nari

सुशांत की याद में ऐसा नेक काम करेंगी अभिषेक कपूर की पत्नी, किया ऐलान

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 18 Jun, 2020 11:46 AM
सुशांत की याद में ऐसा नेक काम करेंगी अभिषेक कपूर की पत्नी, किया ऐलान

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि वह अब हमारे बीच नहीं है। उनके फैंस आए दिन उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच अब डायरेक्टर अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा कपूर ने सुशांत को याद किया और साथ ही एक नेक काम करने का ऐलान किया।

3400 परिवारों को खाना खिलाएंगी प्रज्ञा

प्रज्ञा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत की एक तस्वीर के साथ बताया कि उनकी संस्था सुशांत सिंह की याद में एक साथ 3400 परिवारों को खाना खिलाने का काम करेगी। उन्होंने लिखा, 'लॉकडाउन तो खत्म हो गया है लेकिन इनकम और नौकरियों की कमी अभी भी है। इसलिए हम ये प्रयास कर रहे हैं।' प्रज्ञा ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'हम तुम्हें बहुत याद करेंगे सुशांत।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

We will miss you 💔 #sushantsinghrajput #ishaan #mansoor #kaipoche #kedarnath #abhishekkapoor #eksaathfoundation

A post shared by Pragya Kapoor 🌿 (@pragyakapoor_) on Jun 16, 2020 at 5:10am PDT

 

बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने अभिषेक कपूर की पहली फिल्म काय पो छे से बाॅलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा सुशांत ने अभिषेक की फिल्म केदारनाथ में भी काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आई थी। सुशांत और अभिषेक के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। जिस कारण अभिषेक की पत्नी को सुशांत की मौत का झटका लगा है।

Related News