05 MAYSUNDAY2024 3:42:08 AM
Nari

18-20 किलो बिरयानी, 6 किलो रायता....'झलक दिखला जा' के सेट पर Dipika Kakar की दावत

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 01 Dec, 2023 07:15 PM
18-20 किलो बिरयानी, 6 किलो रायता....'झलक दिखला जा' के सेट पर  Dipika Kakar की दावत

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में झलक दिखला जा 11 के पूरे कास्ट और क्रू को बिरयानी की दावत दी। बता दें दीपिका के पति शोएब इब्राहिम शो में एक contestant हैं। एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में बिरायानी बनाने की पूरी प्रकिया शेयर की। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से कुकिंग को लेकर अपना passion भी शेयर किया। बता दें वो कई थोड़ी सी नहीं बल्कि पूरी 18- 20 किलो बिरयानी बना रही थीं।  

पति शोएब ने सारों ने की थी बिरयानी की डिमांड

दीपिका ने इस व्लॉग में बताया कि झलक के सेट पर सभी शोएब से बिरयानी खिलाने की डिमांड कर रहे हैं, क्योंकि क्रू और  कंटेस्टेंट मिलाकर कई सारे लोग थे तो उन्हें 18 किलो बिरयानी बनानी थी। वीडियो में वो आगे बताती हैं- बिरयानी के लिए मैंने 10 किलो चिकन और 8 किलो चावल लिया है। इससे पहले मैंने 5 किलो चिकन की बिरयानी बनाई है। ये पहली बार है जब मैं इतनी सारी बिरयानी बना रही हूं। शोएब पहले ही दीपिका से कह चुके थे कि घर पर पहली बार इतनी बिरयानी बन रही है, 'इसलिए मेरी इज्जत रख लेना'। ये वीडियो देखकर कहना गलत नहीं होगा कि दीपिका तो पूरी मास्टर शेफ निकली। उन्होंने अकेले ही 6 किलो दही का रायता और शाही टुकड़ा भी बनाया। इसके बाद वो सारा खाना लेकर झलक के सेट पर पहुंची। 

PunjabKesari

सब को खूब पसंद आई बिरयानी

सेट से वापस आने के बाद अगले दिन दीपिका- शेएब बताते हैं कि सभी को बिरयानी काफी अच्छी लगी। शोएब ने दीपिका से ये भी कहा कि तुमने मेरी इज्जत रख ली। वहीं सेट पर सारे लोग शॉक में थे कि इतनी बिरयानी घर पर कैसे बन गई। दीपिका आगे बताती हैं कि उन्हें लोगों को खाना खिलाना अच्छा लगता है। बता दें लॉकडाउन के दौरान दीपिका ने कुकिंग वीडियो से यूट्यूब में डेब्यू किया था। आज भी उन्हें अकसर किचन में कुकिंग करते देखा जाता है। इससे पता चलता है उन्हें खाना बनाना कितना पसंद है।

Related News