03 MAYFRIDAY2024 9:03:18 AM
Nari

फैशन ट्रैंड बनी धोती पैंट, जानें किस तरह कर सकती हैं कैरी

  • Edited By Shiwani Singh,
  • Updated: 15 Nov, 2021 06:08 PM
फैशन ट्रैंड बनी धोती पैंट, जानें किस तरह कर सकती हैं कैरी

धोती काफी पहले से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही है। इसे पुरुषों के परिधान के रूम में जाना जाता है। आधुनिकता की दौड़ में यह परिधान लुप्त तो नहीं हुए, लेकिन पुरुष किसी खास मौके पर इसे पहन लेते हैं। आज के समय में यह परिधान नए रंग-रूप में फिर से लौटे हैं। अब यह केवल पुरुषों तक सीमित नहीं रहे। महिलाएं भी इसे पहनना पसंद कर रही हैं। नए दौर में महिलाएं इसे पैंट, लैगिंग्स और ट्राउजर की तरह इस्तेमाल कर रही हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि फैशन ट्रैंड बनी धोती पैंट को आप किस तरह से कैरी कर सकती हैं।

धोती पैंट विद क्रॉप टॉप

PunjabKesari

आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं जो आपको ट्रैडिशनल के साथ वैस्टर्न लुक दे तो आपके लिए धोती पैंट विद क्रॉप टॉप एक अच्छा विकल्प है। मार्कीट में सिंपल से लेकर कढ़ाई, ज़री और शीाशे का काम किए हुए विभिन्न वैराइटी और स्टाइल की धोती पैंट मौजूद हैं, जिन्हें आप अपनी मैचिंग क्रॉप टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं। हैवी वर्क की धोती ड्रैस शादी-पार्टी में पहनी जाती है। इसके अलावा सिंपल धोती पैंट को लड़कियां और महिलाएं कॉलेज और ऑफिस में भी कैरी कर सकती हैं।

धोती पैंट विद कुर्ती

PunjabKesari

 

आप अपनी सिंपल कुर्ती को नई लुक देना चाहती हैं तो उसे लैंगिन्स और जींस पर पहनने की जगह धोती पैंट के साथ ट्राई करें। आप चाहें तो कुर्ती के साथ धोती पैंट से मौचिंग करता दुपट्टा, स्टॉल या फिर श्रग भी कैरी कर सकती हैं।

धोती पैंट विद कफ्तान

PunjabKesari

लूज-फिट और कंफर्ट की वजह से आजकल कफ्तान महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। कफ्तान को नया लुक देने के लिए आप इसे धोती पैंट के साथ पहन सकती हैं। बॉलीवुड की कई हसीनाएं यह ड्रैस कैरी किए स्पॉट हो चुकी हैं। यह देखने में तो अच्छा लगेगा ही, कंफर्ट के मामले में भी बढ़िया रहेगा।

धोती पैंट विद जैकेट

PunjabKesari

धोती पैंट सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं रही। अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचना बना चुकी है। हाल ही में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा धोती पैंट विद ओपन जैकेट पहने नजर आई थीं। उनकी इस ड्रैस की काफी तारीफ हुई थी। चाहें तो आप भी धोती पैंट के साथ जैकेट पहन सकती हैं।

धोती पैंट विद अंगरखा
PunjabKesari

अंगरखा एक ट्रैडिशनल ड्रैस है, जो पुराने जमाने में राजा-महराजा पहना करते थे। लेकिन इन दिनों अंगरखा टॉप फैशन ट्रैड बना हुआ है। इसे आप मैचिंग करके धोती पैंट के साथ पहन सकती हैं। कॉलेज स्टूडेंस में यह काफी पॉपुलर ड्रैस है। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान भी लाइट कलर की अंगरखा और धोती पैंट पहने नजर आ चुकी हैं। 

एक्सैसरीज

पंजाबी जूती

PunjabKesari

अपनी एथनिक धोती पैंट ड्रैस के साथ मैचिंग करके पंजाबी जूती पहन सकती हैं। हाई हील्स या दूसरी किसी सैंडिल की जगह धोती पैंट पर पंजाबी जूती ज्यादा फैशनेबल और स्टाइलिश लगेगी।

ट्रैडिशनल इयरिंग्स

PunjabKesari

अगर आप एथनिक धोती पैंट ड्रैस पहन रही हैं तो उसके साथ आप मैचिंग ट्रैडिशनल बिग साइज इयरिंग्स पहनें।

लॉन्ग स्ट्रैप बैग

PunjabKesari

धोती पैंट ड्रैस पहनकर आप किसी शादी-पार्टी में जा रही हैं तो पैसे और कुछ जरूरी मेकअप का सामान रखने के लिए आप लॉन्ग स्ट्रैप स्माल बैग कैरी कर सकती हैं। लॉन्ग स्ट्रैप बैग आपको अच्छा लुक देगा।

Related News