13 MAYMONDAY2024 6:43:04 AM
Nari

अबराम के साथ मस्ती,  रश्मिका को हॅग और श्रद्धा को इग्नोर... गणपति सेलिब्रेशन में दीपिका के दिखे कई Mood

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Sep, 2023 03:51 PM
अबराम के साथ मस्ती,  रश्मिका को हॅग और श्रद्धा को इग्नोर... गणपति सेलिब्रेशन में दीपिका के दिखे कई Mood

देश के सबसे अमीर अंबानी परिवार के शानदार निवास एंटीलिया में इस बार भी गणेश उत्सव की शानदार धूम देखने को मिली। ऐसे में गणपति पूजन के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई, जिन पर कैमरों की नजरें टिकी रही। सेलेब्स के लुक उनका अंदाज सब कुछ कैमरे में कैद किया गया। 

PunjabKesari
वैसे तो इस मौके पर सभी ने अपने लुक से लोगों का दिल जीत लिया, लेकिन बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका और  रणवीर सिंह कुछ ज्यादा ही लाइमलाइट में रहे। जहां दीपिका  सुर्ख गुलाबी पंजाबी सूट में व बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थी तो वहीं रणवीर भी शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। 

PunjabKesari
इस दौरान दोनों की कई वीडियाे और तस्वीरें वायरल हुई। इस बीच दीपिका को शाहरुख खान के बेटे अबराम के क्यूट मूमेंट शेयर करते देखा गया। वह  अबराम के बालों में हाथ फेरकर उन्हें दुलार करती नजर आईं। वह इस समारोह से एक वीडियो ऐसा आया जिसने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। 

PunjabKesari

दरअसल  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पैपराजी को पोज देने के लिए खड़े होते हैं कि तभी पीछे  रश्मिका मंदाना आ जाती है।  रश्मिका को देखकर दीपिका तुरंत उनसे मिलने चल पड़ती है। इसके बाद पीछे से रणवीर सिंह भी रश्मिका मंदाना को मिलते हैं। 

PunjabKesari
जहां रश्मिका के साथ दीपिका का एक खास बॉन्ड देखा गया तो वहीं श्रद्धा कपूर को लेकर उनका अलग ही बर्ताव देखने को मिला। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें दीपिका और श्रद्धा एक दूसरे को बुरी तरह इग्नोर करती दिखाई दे रही हैं। 

Related News