25 APRTHURSDAY2024 12:20:12 PM
Nari

दीपिका ने एक्स बॉयफ्रेंड संग शेयर की तस्वीर, ऐसा था रणवीर सिंह का रिएक्शन

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 02 Jun, 2020 04:24 PM
दीपिका ने एक्स बॉयफ्रेंड संग शेयर की तस्वीर, ऐसा था रणवीर सिंह का रिएक्शन

इन दिनों लॉकडाउन में बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण घर पर पति रणवीर सिंह के साथ समय बीता रही है। दोनों ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इतना ही नहीं वह दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे की टांग खिंचाई करने में भी पीछे नहीं रहते। हाल ही में दीपिका ने रणबीर कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिस पर रणवीर सिंह ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

दरअसल, फिल्म ये जवानी है दीवानी के 7 साल पूरे होने पर दीपिका ने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म के लुक टेस्ट की तस्वीर शेयर की। ये फिल्म दीपिका के करियर के लिए काफी अहम साबित हुई थी। दर्शकों ने भी इस फिल्म को काफी पसंद किया था। शेयर की गई तस्वीर पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्यूट'। सच में दीपिका और रणबीर इस फोटो में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। 

बता दें दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर स्टारर ये फिल्म 31 मई 2013 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का युवाओं पर काफी प्रभाव रहा। अपने लुक टेस्ट की तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने कैरेक्टर नैना तलवार की एक लाइन लिखी, 'हमारा पहला लुक टेस्ट। यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती हैं...एक बार खुला, तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे- नैना तलवार। ये जवानी है दीवानी के सात साल पूरे हो गए।'

वही निर्माता करण जौहर ने फिल्म के 7 साल पूरे होने पर लिखा, 'फिर से दोस्ती, यादें, एक साथ जुड़ना, प्यार और इन सबके बीच सबकुछ।' 

 

बता दें इस फिल्म में दीपिका और रणबीर कपूर के अलावा कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

Related News