11 MAYSATURDAY2024 3:20:24 AM
Nari

कोरोना के बीच दीपिका-रणवीर को आई पापा की याद, लिखा स्पेशल नोट

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 24 Mar, 2020 04:25 PM
कोरोना के बीच दीपिका-रणवीर को आई पापा की याद, लिखा स्पेशल नोट

कोरोना वायरस के कारण रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने घर पर ही हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दीपिका अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपने पापा और पूर्व बैंडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट लिखा है। साथ ही उनकी एक खास जीत और इंडियन स्पोर्ट में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें शुक्रिया अदा किया।

दीपिका ने ट्विटर पर लिखा, 'पापा, आपका बैडमिंटन और इंडियन स्पोर्ट में योगदान असीमित है। कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ निश्चय के लिए आपका आभार। हमें आप पर गर्व है। दिल से आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।' 

PunjabKesari

दीपिका के अलावा रणवीर सिंह ने भी अपने ससुर प्रकाश पादुकोण के बैडमिंटन में दिए योगदान को याद किया। रणवीर ने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,  आज से 40 साल पहले ही प्रकाश पादुकोण ने बैडमिंटन के खेल में इतिहास रच दिया था। उन्होंने लंदन के वेम्बले एरेना में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती था। ये एक ऐतिहासिक, अभूतपूर्व दिन था और इसे हमेशा याद रखा जाएगा। 

 

दरअसल, प्रकाश पादुकोण ने लंदन में वेम्ब्ले एरीना में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती थी। इसी जीत को उनकी बेटी और दामाद ने याद किया। ये पहली बार नहीं है जब दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने पापा की स्पोर्ट्समैनशिप को बयां किया हो, इससे पहले भी वे कई बार अपने पापा को ऐसे शुक्रिया कर चुकी हैं।

Related News