एयरपोर्ट पर आए दिन कई बॉलीवुड सेलेब्स को स्पॉट किया जाता है। वेडिंग फंक्शन या रेड कार्पेट की तरह सेलेब्स का एयरपोर्ट स्टाइल भी काफी स्टाइलिश होता हैं जिसे कई लड़कियां फुल ऑन कॉपी करना पसंद करती हैं। दरअसल, दीवाज की लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक्स से लड़कियों को फैशन ट्रेंड की नॉलेज मिलती हैं जिसे वह अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना लेती है।
चलिए आज हम आपको दीवाज की इस हफ्ते की बेस्ट एयरपोर्ट लुक दिखाते है जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं।
- डस्टर जैकेट में कैटरीना
कैटरीना कैफ ने फ्लेयर्ड डेनिम के साथ व्हाइट टॉप व नी-लेेंथ डस्टर जैकेट पहनी। व्हाइट स्नीकर्स और सनग्लासेज से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
- ओवरसाइज कोट में कंगना रनौत
एयरपोर्ट पर कंगना क्लासी ड्रेसिंग स्टाइल फॉलो करती है। इस बार उन्हें ब्लू स्किनी जींस के साथ व्हाइट टी-शर्ट व ओवरसाइज कोट में स्पॉट किया गया जो उन्हें काफी स्टाइलिश दिखा रहा था।
- स्ट्राइप्ड शर्ट में दीपिका
एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण को पिंक व व्हाइट स्ट्राइप्ड शर्ट के साथ ब्लू जींस व ब्लेक पंप हील में स्पॉट किया गया। मिनिमम मेकअप, ब्लेक हैंडबैग के साथ उन्होंने अपने एयरपोर्ट लुक को कंप्लीट किया।
- देसी अंदाज में सारा अली खान
हाल ही में सारा अली खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां उनका एथनीक लुक दिखा। उन्होंने आइवरी सलवार सूट के साथ ऑरेंज इम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा कैरी किया। नो-मेकअप लुक में भी सारा काफी खूबसूरत लग रही है।
- व्हाइट नोट टी-शर्ट में सोनल चौहान
एयरपोर्ट पर सोनल चौहान का कैजुअल लुक दिखा। उन्होंने ब्लू डेनिम के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी जिसके फ्रंट पर उन्होंने नोट बांधा हुआ था। वेस्ट पर सोनल ने ब्लेक इम्ब्रॉयडर्ड फंकी पैक बैग कैरी किया।
- एनिमल प्रिंटेड टॉप में प्रियंका चोपड़ा
ग्लोब स्टार प्रियंका का एयरपोर्ट लुक काफी स्टनिंग होता है। हर बार की तरह इस बार भी उनका एयरपोर्ट लुक बेस्ट रहा। प्रियंका ने एनिमल प्रिंटेड टॉप के साथ मेहरून फ्लेयर्ड पेंट पहनी और न्यूट्रल मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया।
- केप स्टाइल ड्रेस में परिणिती चोपड़ा
प्रियंका के साथ परिणिती चोपड़ा भी एयरपोर्ट पर स्टाइलिश नजर आईं। उन्होंने केप स्टाइल टॉप के साथ डेनिम व नी-लेंथ बूट्स पहने।
- ऑल ब्लेक में रवीना टंडन
हाल ही में रवीना टंडन ऑल ब्लेक लुक में स्पॉट हुई। उन्होंने ब्लेक ट्राउजर पेंट के साथ टेंक टॉप पहना।
- डेनिम जैकेट में परिणिती चोपड़ा
एयरपोर्ट पर परिणिती डेनिम जैकेट व ट्राउजर में नजर आईं।