24 APRWEDNESDAY2024 6:56:54 PM
Nari

Hijab विवाद पर 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं मुस्लिम महिलाओं के साथ हूं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Feb, 2022 11:28 AM
Hijab विवाद पर 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं मुस्लिम महिलाओं के साथ हूं

कर्नाटक के स्कूल और कॉलेजों में हिजाब को लेकर चल रहा विवाद अभी तक खत्म नहीं हो रहा है। इस मुद्दे पर राजनेता से लेकर फिल्मी कलाकार तक हर कोई लगातार अपनी प्रतिक्रिया व राय दे रहे हैं। इसी बीच अब दंगल गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री जायरा वसीम ने भी हिजाब विवाद को लेकर अपने विचार व्यक्त किए है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है।

जायरा वसीम में लिखी लंबी पोस्ट लिखी

जायरा वसीम में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट शेयर की है। इस पर उन्होंने लिखा कि हिजाब पहनना इस्लाम में चुनाव नहीं बल्कि एक दायित्व है। इसके साथ ही पूर्व अभिनेत्री ने लिखा कि, 'अगर किसी को लगता है हिजाब पहनना किसी महिला के लिए कोई विकल्प है तो यह धारणा एकदम गलत है।  असल में धारणा अपनी सुविधा के मुताबित तय की गई है या अज्ञानता के कारण बनी है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_)

 

महिलाओं के सपोर्ट पर उतरी जायरा वसीम

अपनी पोस्ट में जायरा ने लिखा है कि, वे इस व्यवस्था का विरोध करती हैं जहां पर एक महिला को धार्मिक मान्यताओं का पालन करने पर उसे परेशान किया जाए। उन्होंने आगे लिखा कि, एक महिला जो हिजाब पहनती है वह अपने धार्मिक दायित्व को अच्छे से निभा रही है। उसे यह दायित्व भगवान ने दिया है, जिनसे वह प्यार करती है और जिसके प्रति वह समर्पित है। इसके साथ ही जायरा ने लिखा कि, मैं एक महिला के तौर पर आभार और पूरी विनम्रता के साथ हिजाब पहनती हूं। वहीं मुस्लिम महिलाओं को शिक्षा और हिजाब के बीच किसी एक को चुनने के लिए मजबूर करना अन्याय माना जाएगा। यह चुनाव जिन दो चीजों के बीच करना होगा वह एकदम अलग हैं। यह सब आप बस अपने एजेंडे के लिए ही कर रहे हैं।

सशक्तिकरण के नाम पर यह सब करना बुरा है

अपनी पोस्ट में जायरा ने यह भी लिखा कि, सशक्तिकरण के नाम पर यह सब करना और भी बुरा माना जाएगा। असल में, इसमें कोई भी सशक्तिकरण की बात नहीं है। यह सिर्फ एक मखैटा है।

तेजी से वायल हो रहा जायरा की पोस्ट

जायरा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी पोस्ट पर तेजी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही उनकी पोस्ट की सराहना करके उनका साथ दे रहे है।

PunjabKesari

फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा

बता दें, जायरा वसीम आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया। इसपर जायरा का कहना था कि उनका करियर उनकी धार्मिक मान्यताओं के बीच आ रहा है।

Related News