04 MAYSATURDAY2024 11:08:09 PM
Nari

यह लड़का 6 साल की उम्र में रोजाना कमा रहा है 1 लाख रुपए!

  • Updated: 21 Dec, 2016 02:41 PM
यह लड़का 6 साल की उम्र में रोजाना कमा रहा है 1 लाख रुपए!

लाइफस्टाइल: हम अक्सर बच्चों के बारे में एक बात बोलते हैं कि बच्चे का हुनर बचपन में ही दिखाई देने लगता है। छोटी उम्र में ही पूरी दुनिया में नाम कमाना कोई कोई मामूली बात नहीं। आज हम 6 साल की उम्र के एक बच्चे की बात कर रहे हैं, जिसने अपने हुनर से सारी दुनिया को चौंका दिया। आइए जानते हैं इसके हुनर के बारे में


निहाल राज जो भारत में केरल के कोच्चि में रहने वाला छोटी-सी उम्र का एक लड़का है जो खाना बनाने में इतना माहिर है कि इसी खासियत के कारण आज वह 1 दिन के 1लाख रुपए कमा रहा है। कुकरी शो करने के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। इसके इस हुनर के पीछे उसकी मां का हाथ है, जिस कारण निहाल को अमरिकन पॉपलुर शो एलेन डी जेनरेस शो में पुटटु नाम की एक रेसिपी के लिए अवॉर्ड भी मिल चुका है। 


अपनी मां को रसोई में खाना बनाते देख निहाल में यह शौक पैदा हुआ। जब वह अपनी मां के साथ रसोई में उनकी मदद कर रहा था तो उसके पापा ने एक वीडियो बना कर फेस बुक अकांउट पर डाल दी। लोगों ने इसे इतना पसंद किया कि निहाल के पिता ने यू ट्यूब चैनल पर निहाल किचनट्यूब बनाने का फैसला किया। इस चैनल के जरिए निहाल बेहतरीन रेसिपी बनाते हैं, जिसे लोग पसंद भी करते हैं। 


ऐसी बहुत सी डिश हैं,जिसने इनको फेसबुक पर कॉफी प्रसिद्धि दिलाई। निहाल राज के रेसिपी वीडियो को फेस बुक पर शेयर करने के  2000 डॉलर यानी लगभग 133521 रुपए दिए गए। इसके अलावा वह कई लाइव शो भी करते हैं। इस छोटे बच्चे के टैलेंट को देखते हुए आज किचनट्यूब यू ट्यूब पर जाना माना चैनल है। उन्हें कई कुकरी शो में जाने का ऑफर और संजीव कपूर जैसे शैफ से मिलने का मौका भी मिल चुका है। 

Related News