17 SEPTUESDAY2024 7:58:53 PM
Nari

विकास की मां की हालत देख पत्थर दिल भी पिघल जायेगा, आंसुओं से दी बेटे को अंतिम विदाई

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Sep, 2024 06:32 PM
विकास की मां की हालत देख पत्थर दिल भी पिघल जायेगा, आंसुओं से दी बेटे को अंतिम विदाई

नारी डेस्क: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ने वाले एक्टर विकास सेठी अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनका 48 साल की उम्र में  दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज उनके अंतिम संस्कार में शरद केलकर से लेकर हितेन तेजवानी तक, भारतीय फिल्म और टेलीविजन उद्योग के कई सदस्य शामिल हुए। 

PunjabKesari
विकास, जिन्होंने 'कभी खुशी कभी गम' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'  के मशहूर अभिनेता विकास सेठी का रविवार को निधन हो गया। विकास सेठी के अंतिम संस्कार में उनकी मां की जो तस्वीर सामने आई उसे देख हर किसी की आंखे नम हो गई। अभिनेता की मां अपने बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। 

PunjabKesari
वह बेबस मां बार- बार अपने बेटे को निहार रही थी, अपने लाडले की लाश को देख उनके आंसू नहीं रूक रही थी। एक मां के लिए अपनी आंखों के आगे बच्चे को इस तरह देखना आसान नहीं है। आस- पास के लोग उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं पर वह खुद काे संभाल नहीं पा रही थी।  इस तस्वीर को देख पत्थर का भी दिल पिघल जाएं। 

PunjabKesari
हितेन तेजवानी और शरद केलकर जैसे अभिनेता भी विकास को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए देखे गए। अभिनेता जसवीर कौर और दीपक तिजोरी भी विकास के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वहीं एक्टर के  निधन के कुछ घंटों बाद उनका अपनी मां के साथ आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।विकास की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 17 हफ्ते पहले 12 मई की है। 

मदर्स डे के मौके पर विकास ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी।  तस्वीर में वह हरे रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहने अपनी मां के बगल में बैठे नजर आए। उनके कैप्शन में लिखा था- "हैप्पी मदर्स डे.. मॉम लव यू।" उन्होंने अपनी मां को टैग भी किया था। विकास के परिवार में उनकी पत्नी और उनके जुड़वां बच्चे हैं। 

Related News