23 APRTUESDAY2024 8:49:35 PM
Nari

मां के निधन पर कोरियोग्राफर गीता का इमोशनल पोस्ट,'आखिरकार उन्हें शांति मिल गई'

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 14 Feb, 2021 12:19 PM
मां के निधन पर कोरियोग्राफर गीता का इमोशनल पोस्ट,'आखिरकार उन्हें शांति मिल गई'

साल 2020 को जब भी याद किया जाता है तो हमारी आंखों के सामने उस साल की तमाम मुसीबतों भरी तस्वीरें सामने आ जाती हैं। बात अगर बी टाउन की करें तो इस साल हमने कईं दिग्गज सितारों को खो दिया। साल 2020 के बाद हर किसी को 2021 से भरपूर उम्मीदें थीं लेकिन हाल ही में इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई। दरअसल जब हम साल 2021 का स्वागत कर रहे थे तो उस समय कोरियोग्राफर गीता कपूर की मां इस दुनिया को अलविदा कह गई। इसकी जानकारी गीता ने एक महीने बाद फैंस के साथ साझा की है। 

जनवरी में हुआ मां का निधन 

PunjabKesari

 बॉलीवुड इंडस्ट्री में गीता मां का नाम कौन नहीं जानता है। उनके डांस का तो बच्चा बच्चा दिवाना है लेकिन हाल ही में गीता मां के घर दुखों का पहाड़ तब गिर पड़ा जब उनकी मां का निधन हुआ। इस संबंध ने गीता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी शेयर किया है और फैंस को बताया कि उनकी मां का निधन जनवरी में हो चुका था लेकिन कोरोना के कारण इसे प्राइवेट रखा गया। 

शेयर की भावुक पोस्ट 

गीता कपूर की मां ने 12 जनवरी को आखिरी सांस ली। मां को याद कर भावुक हुई गीता ने मां की एक तस्वीर शेयर की है। शेयर किए गए नोट में गीता ने लिखा , 'और यूं ही पहले ही एक महीना हो चुका है... जो लोग उनको जानते थे, उनको प्यार करते थे, उन्हें पता होगा कि पिछले कुछ सालों में वह एक कठिन यात्रा पर थीं, लेकिन आखिरकार उन्हें शांति मिल गई है ... वह आगे अपनी सबसे अच्छी यात्रा पर हैं और मैं आप सभी से कहना चाहती हूं कि उन्हें हमेशा अपनी प्रार्थना में रखें। जैसे उन्होंने हमेशा उन सभी लोगों के लिए किया जो उनके संपर्क में आए थे। रानी कपूर- जन्म: 04/03/50, मौत: 12/01/21'

इस वजह से नहीं दी जानकारी 

गीता ने आगे मां के निधन पर चुप्पी साधने का कारण बताते हुए लिखा , ' कोविड-19 की परिस्थिति के कारण हम चुप रहे और इस खबर को निजी स्तर तक सीमित रखा। जिन लोगों को पता था लेकिन उन्होंने फिर भी संयम बनाए रखा उनकी मैं खास तौर पर आभारी हूं ...  उन लोगों से माफी चाहता हूं जिन्हें समय पर हम ये खबर नहीं दे सके। आपको बहुत सारा प्यार रानी कपूर की बेटी गीता कपूर।'

PunjabKesari

सेलेब्स कर रहे कमेंट 

गीता की इस पोस्ट पर सेलेब्स और उनके करीबी भी कमेंट कर रहे हैं और उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं। 

Related News