22 FEBSUNDAY2026 12:38:20 AM
Nari

फिल्मी सुपरस्टार: कर्नाटक के बच्चे पढ़ेंगे गरीबों के मसीहा पुनीत राजकुमार की कहानी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 Nov, 2022 03:45 PM
फिल्मी सुपरस्टार: कर्नाटक के बच्चे पढ़ेंगे गरीबों के मसीहा पुनीत राजकुमार की कहानी

दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कर्नाटक रत्न’ प्रदान किया जाएगा। पुनीत राजकुमार को 67वें कन्नड़ राज्योत्सव (राज्य स्थापना दिवस) के अवसर यह पुरस्कार दिया जाएगा। वह यह सम्मान हासिल करने वाले नौंवे शख्स हैं।

PunjabKesari
इस सम्मान के साथ ही सरकार ने यह भी ऐलान किया है कि पुनीत राजकुमार पर एक पाठ तैयार किया जाएगा, जिसे स्कूल के पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि दिवंगत अभिनेता की उपलब्धियों पर पाठ को शामिल करने की मांग  की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखकर ये फैसला लिया गया। 

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि अभिनेता की पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार और उनके भाई व अभिनेता शिवराजकुमार तथा राघवेंद्र राजकुमार यह पुरस्कार स्वीकार करेंगे। अभिनेता रजनीकांत, जूनियर एनटीआर और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति इस कार्यक्रम में अतिथि होंगी।

PunjabKesari
अभिनेता पुनीत राजकुमार का पिछले साल 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 46 वर्ष के थे। फिल्म ‘बेट्टाडा हूवू’ के लिए पुनीत को सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। 2002 में उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता अपना फिल्मी सफर शुरू किया। 29 फिल्मों के छोटे सफर में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं।
PunjabKesari

 पुनीत केवल एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं थे बल्कि वह एक बहुत दिलदार और अच्छे व्यक्ति थे। वह 46 अनाथ आश्रम, 19 गौ शाला और 16 वृद्धाश्रम चलाते थे। इतना ही नहीं वह  प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये भी डोनेट कर चुके थे और बालिका शिक्षा पर जोर देकर वह सभी बालिकाओं को शिक्षित करना चाहते थे। पुनीत राजकुमार ने लगभग 1800 अनाथ बच्चों को गोद लिया हुआ था जिनके लिए वह सब कुछ थे।

Related News