12 MAYSUNDAY2024 3:11:36 AM
Nari

'सदमे से निकलने में 5 साल लग गए'! चौथा बच्चा खोने पर Celina Jaitly का छलका दर्द

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 20 Jul, 2023 05:54 PM
'सदमे से निकलने में 5 साल लग गए'!  चौथा बच्चा  खोने पर Celina Jaitly का छलका दर्द

'जानशीन' फेम एक्ट्रेस सेलिना जेटली शोबिज से दूर Australia में अपने पति और 4 बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है की उनके एक बच्चे की premature delivery हुई थी और जन्म के कुछ ही समय बाद एक्ट्रेस ने उसे खो दिया था।

PunjabKesari

5 साल पहले हुई इस घटना से एक्ट्रेस आज भी परेशान हैं। सेंकड ट्विन प्रेग्नेंसी में बुए इस हादसे पर सेलिना ने इमोशनल नोट हाल ही में शेयर कर अपना दर्द बयां किया। एक्ट्रेस ने 5 साल बाद अपने बेटे को खोने के गम की बात करने की हिम्मत जुटा पाई हैं। उनके मुताबिक वो फेज कपल के लिए कफी मुश्किलों वाला था। उन्होंने बताया की उनके बेटे री प्री- मेच्योर डिलीवरी हुई थी। कपल ने ऐसे बच्चों को सर्वाइवर माना है। ऐसे बच्चे दुआओं और Human Spirit से लड़ने की ताकत दिखाते हैं। वो कहती हैं- प्री मेच्योर बेबीज सर्वाइव करते हैं। पूरी तरह से नॉर्मल और हेल्दी लाइफ जीते हैं। उनके सेकंड ट्विन प्रेग्रेंसी का अनुभव खट्टा- मीठा रहा।

दिल की बीमारी के कारण उनके बेटे शमशेर की मौत हो गई थी। वो आगे कहती हैं- पीटर और मेरे लिए ये काफी मुश्किल था। लेकिन  इस तस्वीर में हम मुस्कुरा रहे हैं ताकि हम अपने बेटे आर्थर के साथ मैमोरी बना सके। वो जन्म के 3 महीने बाद तक NICU में रहा था। NICU एक अजीब माहौल था। हम यह नहीं समझ पा रहे थे कि आगे अच्छा होने वाला है या बुरा। लेकिन, कोई और ऑप्शन नहीं था। मैं और पीटर कुछ महीनों के लिए दुबई के एक अस्पताल में चले गए, क्योंकि शमशेर की मृत्यु ने हमें आर्थर को लेकर और भी चिंतित कर दिया था, तो कृपया जान लें कि आप जो महसूस कर रहे हैं उसमें आप अकेले नहीं हैं।

PunjabKesari

अपने नोट में, सेलिना ने उन लोगों को भी प्रेरित करने की कोशिश की, जो समय से पहले बच्चे को खोने के गम से गुजर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म 'जानशीन' से की थी, बाद में, उन्होंने कई हिट फिल्मों में भी काम किया, जिनमें 'अपना सपना मनी मनी', 'नो एंट्री', 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'नो एंट्री में एंट्री' शामिल हैं।

Related News