29 MARSATURDAY2025 11:42:06 PM
Nari

बिग बी और अभिषेक बच्चन की सेहत के लिए स्टार्स कर रहे प्रार्थना

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 12 Jul, 2020 01:16 PM
बिग बी और अभिषेक बच्चन की सेहत के लिए स्टार्स कर रहे प्रार्थना

बाॅलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बीती रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाल ही में खबर आई है कि बिग की हालत अब पहले से स्थिर है। उनके कोविड 19 पाॅजिटिव आने के बाद से फैंस, स्टार्स और  राजनीतिक हस्तियां उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर उनकी सेहत की सलामती के लिए एक के बाद एक कई ट्वीटस किए गए हैं। एक्टर रितेश देशमुख ने अभिषेक बच्चन के लिए ट्वीट कर लिखा, 'जल्दी से ठीक हो जाएं मेरे भाई अभिषेक बच्चन। आपके परिवार की अच्छी सेहत के लिए दुआएं।' 

 

इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए ट्वीट कर लिखा, 'जल्दी से ठीक हो जाएं। आपकी अच्छी सेहत और जल्दी से ठीक होने के लिए दुआएं।' 

 

रवीना टंडन ने लिखा, 'आपके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।' 

 

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, 'आदरणीय @SrBachchan जी!! आपने अपने जीवन में हर कठिनाई हर मुश्किल को अपने मनोबल से परास्त किया है। मुझे और पूरे राष्ट्र को पूरा भरोसा है कि आप कोरोना की लड़ाई से भी विजयी होकर सकुशल और स्वास्थ्य रूप से वापस ठीक ठाक अपने घर पहुंचेंगे।हम सबकी प्रार्थनाएँ आपके साथ है।' 

 

यहां देखें राजनीतिक हस्तियों और स्टार्स द्वारा किए गए बाकी ट्वीट...

बिपाशा बसु

इरफान पठान

अक्षय कुमार

धर्मेंद्र

देवेंद्र फडणवीस

नितिन गडकरी

सोनम कपूर

 

Related News