30 MARSUNDAY2025 12:20:14 AM
Nari

चांद पर लैंडिंग होते ही खुशी के मारे उछल पड़ा बॉलीवुड, बोला-‘‘हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा''

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Aug, 2023 11:16 AM
चांद पर लैंडिंग होते ही खुशी के मारे उछल पड़ा बॉलीवुड, बोला-‘‘हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा''

शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन, एस.एस. राजमौली और करीना कपूर खान समेत सिनेमा जगत की हस्तियों ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए  भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी। भारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया।

PunjabKesari
 शाहरुख खान ने साल 1997 में आई अपनी फिल्म “यस बॉस” के लोकप्रिय गीत “चांद तारे तोड़ लाऊं” का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत और इसरो का दिन है। खान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा- “चांद तारे तोड़ लाऊं...सारी दुनिया पर मैं छाऊं। आज भारत और इसरो छा गए। सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों...पूरी टीम को बधाई जिन्होंने भारत को इतना गौरवान्वित किया है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है।” 

PunjabKesari
“पुष्पा” फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने ‘एक्स' पर लिखा-“चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छू लिया है, जिसके साथ ही भारत यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया है! जयहिंद।”

PunjabKesari
 साल 2001 में आई अपनी फिल्म ‘गदर' के लोकप्रिय संवाद की याद दिलाते हुए अभिनेता-सांसद सनी देओल ने लिखा- ‘‘कितना गर्व का क्षण है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा।'' 

PunjabKesari
अभिनेत्री काजोल ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘अतुल्य खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।'' 

PunjabKesari

जावेद अख्तर ने अपने पोस्ट में लिखा- "अब चांद है हाथों में सुन ए लैला-ए-गैती, हम तेरे लिए तुझ से भी आगे निकल आए।"


अभिनेता अनुपम खेर ने भी दो वीडियो शेयर किये हैं, जिनमें उन्हें अपनी पूरी टीम के साथ भारत के चांद पर पहुंचने का जश्न मनाते देखा जा सकता है। अनुपम को एक वीडियो में अपनी पूरी टीम के साथ चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर ताली बजाते और दूसरे वीडियो में ‘वंदे मातरम' के नारे लगाते देखा जा सकता है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-‘‘भारत चांद पर देशवासियों। जय हिंद।'' 

PunjabKesari

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ट्वीट किया-‘‘भारत चांद पर पहुंच गया। कितना ऐतिहासिक पल है।'' बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एल्विश यादव, दिग्गज अभिनेता संजय दत्त, अजय देवगन और रवीना टंडन समेत टॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की कई हस्तियों ने भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रसन्नता का इजहार किया है। 

Related News