02 MAYTHURSDAY2024 2:01:25 PM
Nari

Merry Christmas: शिल्पा से लेकर मलाइका तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को ऐसे किया Wish

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Dec, 2021 05:06 PM
Merry Christmas: शिल्पा से लेकर मलाइका तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने फैंस को ऐसे किया Wish

आज क्रिसमस फेस्टिवल की धूम पूरे देश में ही देखने को मिल रही है। बॉलीवुड सितारे भी क्रिसमस पर अपने-अपने अंदाज में फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, नीतू कपूर, अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक झलक सांझा की। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दीं हैं। चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड के क्रिसमस सेलिब्रेशन पर...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने सांता क्लॉज बनकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'शांति सौहार्द और सुरक्षा के साथ प्यार।'

 

शिल्पा ने क्रिसमस ट्री के सामने बैठी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने फैंस को बधाई देते हुए लिखा, "आप सभी को शांतिपूर्ण और क्रिसमस की शुभकामनाएं। यह बेहतरीन दिन आपके जीवन को ढेर सारी खुशियों, मुस्कान और प्यार से भर दे।"

 

अभिनेता रणबीर कपूर, नीतू कपूर और आलिया भट्ट ने भी क्रिसमस की पूर्व संध्या एक साथ मनाई। रणबीर, आलिया और फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए नीतू ने अपने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

PunjabKesari

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की। फोटो में कपल एक बेंच पर सांता क्लॉज के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, "मेरी क्रिसमस।" अनुष्का ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की और इसे कैप्शन दिया, "सांता और हम से मेरी क्रिसमस।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

दिग्गज अभिनेता शबाना आज़मी ने अपने पति जावेद अख्तर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, "मेरी क्रिसमस की खुशखबरी और सभी को शुभकामनाएं।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “सुप्रभात और सभी को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह नासमझ होने का मौसम है। प्यार फैलाओ, क्योंकि अंत में केवल यही एक चीज है जो जीतती है।"

PunjabKesari

एक्ट्रेस मलाइका भी इस दौरान अपनी तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा,'इस साल आपकी मुश्किलें कम हों और खुशिया ढेर सी आएं।'

PunjabKesari

एक्ट्रेस सनी लियोनी, ईशा देयोल, मीरा राजपूत ने क्रिसमस ट्री सजाकर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

PunjabKesari

एक्ट्रेस सोनल चौहान ने इंस्टा पर क्रिसमस ट्री के बैकग्राउंड वाली तस्वीर शेयर की और फैंस को बधाई दी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonal Chauhan (@sonalchauhan)

Related News