26 APRFRIDAY2024 9:29:22 AM
Nari

किसी को 50 तो किसी को 200 रुपए मिली थी पहली सैलरी, अब करोड़ों में हैं कमाई

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 13 Oct, 2020 05:48 PM
किसी को 50 तो किसी को 200 रुपए मिली थी पहली सैलरी, अब करोड़ों में हैं कमाई

बॉलीवुड स्टार्स आज एक फिल्म के करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं लेकिन अपने करियर के शुरुआत में इन्हें इतनी मोटी रकम नहीं मिलती थी। अक्सर इन स्टार्स को देखकर लोगों के दिमाग में यह बात आती हैं कि आखिर इनकी पहली सैलरी कितनी होगी और उन्होंने अपनी पहली सैलरी को कैसे खर्च किया होगा। चलिए आज हम आपको इस पैकेज में स्टार्स की पहली सैलरी के बारे में बताते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में पहला नाम हैं प्रियंका चोपड़ा का। आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में पहचान बनाने वाली प्रियंका की पहली सैलरी 5000 रुपए थी। उन्होंने अपनी पहली सैलरी मां को दी। उनकी मां ने प्रियंका की पहली सैलरी को अपने पास संभाल कर रखा।

जैकलीन फर्नांडिस

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने एक फोटोशूट कर अपनी पहली कमाई की थी। उन्होंने अपनी पहली सैलरी से एक बैग खरीदा था। जैकलीन काफी वक्त से उस बैग को खरीदना चाहती थी। उस वक्त जैकलीन की उम्र 14 साल थी।

कल्कि कोचलिन

फिल्मों में आने से पहले कल्कि वेटर का काम करती थी। कल्कि ने एक इंटरव्यू में कहा था, ”मुझे याद है कि मैंने लंदन कैफे में एक वेटर के रुप में काम किया। मुझे पहली नौकरी में पैसा मिला, लेकिन पूरा का पूरा किराए में खर्च हो गया।”

 रिचा चड्ढा

एक्ट्रेस रिचा चड्डा को दूरदर्शन में वॉयस ऑवर करने के 200 रुपये मिले थे। रिचा ने अपनी पहली कमाई पिता के हाथ में थमा दी थी।

शाहरुख खान

खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पहली कमाई  50 रुपये थी। शाहरुख खान ताजमहल देखना चाहते थे इसीलिए उन्होंने अपनी पहली सैलरी इसी में खर्च कर दी।

 अर्जुन कपूर

एक्टर अर्जुन कपूर ने 18 साल की उम्र में 35 हजार रुपए की कमाई की थी। इन पैसों से उन्होंने फिल्म 'कल हो ना हो' के डायरेक्टर निखिल आडवानी की मदद की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Post recovery happy face 😷😁😁

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Oct 9, 2020 at 3:36am PDT

दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली सैलरी हजारों में थी, जो उन्होंने अपने पिता को इनवेस्‍ट करने के लिए दे दी थी।

अमिताभ बच्‍चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्मों में आने से पहले कई काम किए। खबरों के मुताबिक, वह पहले कोलकाता की एक शिपिंग फर्म में काम करते थे,जहां उन्हें 500 रुपए महीना सैलरी मिलती थी।

 

Related News