27 APRSATURDAY2024 6:19:04 PM
Nari

ITA Awards: निया और अनन्या अपने स्टाइल को लेकर हुई ट्रोल, यंग एक्ट्रेस पर भारी पड़ा 90's एक्ट्रेस का स्टाइल

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 12 Dec, 2022 05:21 PM
ITA Awards: निया और अनन्या अपने स्टाइल को लेकर हुई ट्रोल, यंग एक्ट्रेस पर भारी पड़ा 90's एक्ट्रेस का स्टाइल

बीती रात मुंबई में इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स हुए जिसमें बॉलीवुड व टीवी इंडस्ट्री के नामी स्टार्स पहुंचे। इनमें से कुछ का स्टाइल फैंस को पसंद आया तो कुछ अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर ट्रोल हुए। चलिए आपको दिखाते है सभी की एक झलक...

शुरुआत निया शर्मा से ही कर लेते है, जिन्होंने ऐसी ड्रेस पहन ली जिससे कैमरा इन्हीं पर टिका रहा। निया शर्मा की ड्रेस देखकर लोगों को उर्फी की याद आ गई।रेड कारपेट पर निया ने बैकलेस ड्रेस पहनी, जोकि आगे से भी काफी ओपन थी। खुले बाल से निया बार-बार अपने क्लीवेज छिपाती दिखी। निया को देखकर एक यूजर ने लिखा, उर्फी की आत्मा आ गई है इसके अंदर...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अनन्या पांडे भी किसी से कम नहीं दिखी। उनका स्टाइल भी उर्फी से मिलता जुलता था। मैडम ने पिंक कलर की स्कर्ट पहनी जिसके साथ रेड कलर का टॉप। उनका टॉप देखकर तो ऐसा लग रहा था कि जैसे उन्होंने दुपट्टा ही लपेट लिया हो। रेड लिपस्टिक और हेयर बन के साथ अनन्या ने अपना लुक कंप्लीट किया।
अनन्या का स्टाइल देख एक यूजर ने लिखा, उर्फी को डिजाइन कॉपी कर लिया।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी सी ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आई लेकिन उनका मेकअप अच्छा नहीं लग रहा था।

डांसर सपना चौधरी भी अवॉर्ड शो में पहुंची। उन्होंने लाइट कलर की ड्रेस पहनी, जिसमें वो अच्छे से चल भी नहीं पा रही थी।

एक्ट्रेस निक्की तंबोली भी डार्क कलर के गाउन में दिखी। उनका लुक ठीक ठाक ही था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता नियॉन कलर की ड्रेस में दिखी। सिंपल सोबर ड्रेस में वो अच्छी लग रही थी।

एक्ट्रेस हेली शाह पिंक कलर की ऑफ-शोल्डर ड्रेस में सुंदर लग रही थी।

एक्ट्रेस हुमा कुरेशी रेड कलर की ड्रेस में नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

भाग्यश्री अपनी फैमिली के साथ दिखाई दी। भाग्यश्री ने सिंपल नेट की साड़ी पहनी, जिसके साथ कर्ली हेयरस्टाइल और लाइट वेट ईयररिंग्स कैरी किए। सिंपल बिंदी और लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपनी लुक कंप्लीट की।

महिमा चौधरी सिंपल सोबर लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट शर्ट, ग्रे पैंट्स और साथ ही मैचिंग ग्रे ब्लेजर कैरी किया। फैंस को उनका सिंपल लुक पसंद आया।

रवीना टंडन ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी लेकिन उनका स्टाइल समझ नहीं आया।

एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने पिंक कलर की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी जिसमें वो अच्छी लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

मिथुन चक्रवर्ती की बहू व एक्ट्रेस मदालसा अपनी मम्मी के साथ शो में पहुंची। मदालसा जहां व्हाइट ड्रेस में अच्छी लग रही थी वही खूबसूरती में उनकी मम्मी भी सभी को मात दे रही थी। बता दें कि मदालसा की मम्मी शीला भी अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस रह चुकी है।

श्रद्धा आर्या तिदेव के साथअवॉर्ड्स में पहुंची। श्रद्धा ने ग्रे कलर की ड्रेस पहनी जिसमें वो बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं थी। बार-बार एक्ट्रेस के पैरों में ही उनकी ड्रेस आ रही थी। श्रद्धा को परेशान होता देख उनके पति ने ड्रेस ठीक करने की कोशिश की। फैंस ने श्रद्धा को ट्रोल किया औऱ कहा कि ऐसे कपड़े पहनने ही क्यों जो कंफर्टेबल ही ना हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

कश्मीरा शाह ननद आरती के साथ अवॉर्ड शो में पहुंची। जहां आरती ब्लैक कलर की ड्रेस में अच्छी लग रही थी वही कश्मीरा ग्रीन कलर की ड्रेस में ठीक-ठाक दिखी। इस दौरान आरती ने भाभी के बाल भी संवारे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सिंगर नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ पिंक कलर का लहंगा पहनकर पहुंची, जिसके साथ उन्होंने बहुत ज्यादा ही मेकअप किया था।

एक्ट्रेस दिशा परमार साड़ी पहनकर अवॉर्ड लेने पहुंची। साड़ी में दिशा अच्छी लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News