26 APRFRIDAY2024 3:22:37 PM
Nari

Fitness Secrets: नोरा की सेक्सी फिगर का राज है ये 4 एक्सरसाइज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 06 Feb, 2019 01:28 PM
Fitness Secrets: नोरा की सेक्सी फिगर का राज है ये 4 एक्सरसाइज

बॉलीवुड एक्ट्रेस व सेक्सी बैली डांसर नोरा फतेही आज अपना 27 साल की हो गई हैं। अदाओं और फिजिक को लेकर सुर्खियां में रहने वाली नोरा अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। खुद को फिट रखने और सेक्सी फिगर को मेंटेन करने के लिए वह हार्ट वर्कआउट करती हैं। चलिए आज उनके बर्थ-डे पर हम आपको बताते हैं कि कैसे सेक्सी फिगर को मेंटेन करती है नोरा।

 

प्रोपर डाइट फॉलो नहीं करती नोरा

उनका कहना है कि वह किसी भी तरह की डाइट को फॉलो नहीं करती और वो ही खाती हैं, जो उनका मन करता है। उनकी डाइट में कार्ब्स से लेकर मीठी चीजें भी शामिल होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह जंक फूड, पिज्जा भी बिना किसी टेंशन के खा लेती हैं। उन्होंने कहा कि अपनी फिगर को मेंटेन करने के लिए वह सिर्फ वर्कआउट करती हैं।

 

नोरा की फिटनेस रूटीन
पिलेट्स एक्सरसाइज

नोरा खुद को फिट रखने के लिए पिलेट्स एक्सरसाइज क सहारा लेती हैं। इससे शरीर में ऑक्सीजन का लेवल सही बना रहता है, ब्लड का सर्कुलेशन भी दुरुस्त रहता है। इतना ही नहीं, इस एक्सरसाइज से हार्ट डिजीज से भी बचा सकता है।

 

बेली डांस

नोरा ने बताया कि उन्हें बेली डांस बेहद पसंद है इसलिए उन्होंने इसे अपनी फिटनेस रुटीन में शामिल कर लिया। इससे मसल्स बिल्डअप होते हैं। साथ ही फलेक्सिबिलिटी बॉडी और वजन घटाने के लिए भी बेली डांस काफी कारगर साबित होता है।

पोल डांस

बेली डांस के अलावा नोरा का फिटनेस सीक्रेट पोस डांस भी है। उनका कहना है कि इससे शरीर से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त और फिट रहते हैं।

 

स्ट्रेच एक्सरसाइज

अट्रैक्टिव फिगर पाने के लिए वह जिम में कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं, जिसमें स्ट्रेच एक्सरसाइज भी शामिल है। उनका कहना है कि यह ना सिर्फ उन्हें फिट रखता है बल्कि इससे उनका तनाव भी बूस्ट होता है।

PunjabKesari, nora fatehi exercise Image, nora fatehi fitness Image

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News