10 MAYFRIDAY2024 10:21:46 PM
Nari

46 साल की हुईं इंडस्ट्री की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल, ऐसी है लाइफस्टोरी

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 05 Aug, 2020 10:25 AM
46 साल की हुईं इंडस्ट्री की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल, ऐसी है लाइफस्टोरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं आज यानि 5 अगस्त को काजोल का जन्मदिन है। वह आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही है। लोगों के दिलों पर राज करने वाली काजोल ने हिंदी सिनेमा को बहुत सी हिट फिल्में दी है। वह आज भी लोगों को राज की सिमरन बनकर याद आती है। अपने अभिनय से सब को दिवाना बनाने वाली काजोल ने अपना फिल्मी सफर बहुत कम उम्र में शुरू किया। तो चलिए आज काजोल के जन्मदिन पर हम आपको उनकी लाइफस्टोरी के बारे में बताते हैं। 

PunjabKesari

16 साल की उम्र में रखा इंडस्ट्री में कदम

चाहे काजोल एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं लेकिन इस बात से कोई इन्कार नहीं कर सकता कि उन्होंने इस इंडस्ट्री में अपने काम से अपनी पहचान बनाई है। 90 दशक की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने इस इंडस्ट्री में 16 साल की उम्र में कदम रखा लेकिन काजोल को अपनी पहली फिल्म से वह पहचान नहीं मिल पाई। इसके बाद काजोल ने फिल्म 'बाजीगर' की और वहां से काजोल को असल पहचान मिलनी शुरू हुई। 

PunjabKesari

कईं किरदारों से हुई फेमस 

काजोल की जोड़ी शाहरूख के साथ लोगों ने खूब पंसद की। काजोल ने जितनी भी फिल्में की सब के किरदार लोगों को आज भी याद हैं। काजोल वह एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने नेगेटिव किरदार से भी लोगों के दिलों में जगह बनाई। वहीं बात अब की करें तो काजोल कम फिल्मों में नजर आती है वह हाल ही में फिल्म ताना जी में नजर आई थी। 

PunjabKesari

दिलचस्प है लव स्टोरी

अब भई बात अगर काजोल की लवस्टोरी की करें तो अजय देवगन और उनकी लवस्टोरी बहुत दिलचस्प है। काजोल और अजय दोनों एक दूसरे के विपरीत है। इतना ही नहीं काजोल इस बात को खुद मीडिया के सामने बता चुकी हैं कि उनकी नेचर जहां चुलबुली है वहीं अजय बहुत शांत स्वभाव है। एक्टर अजय देवगन ने अपने इंटरव्यू में यह खुद बताया था कि उन्होंने जब काजोल को देखा तो वह उन्हें बहुत बड़बोली लगी थी और वह उनसे कभी भी मिलना नहीं चाहते थे लेकन फिर धीरे-धीरे दोनों की मुलाकात होनी शुरू हुई और अजय काजोल को उनकी लवस्टोरी में चल रही अनबन पर सलाह देते थे और फिर धीरे-धीरे दोनों को महसूस होने लगा कि वह एक दूसरे के लिए बने हैं। आज दोनों एक दूसरे के साथ खुश है और दोनों के 2 बच्चे हैं। 

PunjabKesari

वहीं आज कल काजोल अपनी फेमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं और वह अपने फैंस के लिए आए दिन कुछ न कुछ न शेयर करती हैं।  
 

Related News