12 MAYMONDAY2025 5:51:40 PM
Nari

पढ़ लो और संभल जाओ! ये जो मजे से खा रहे हो इसी से मिल रही Sugar, Heart Stroke और BP की बीमारी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 17 Apr, 2025 08:05 PM
पढ़ लो और संभल जाओ! ये जो मजे से खा रहे हो इसी से मिल रही Sugar, Heart Stroke और BP की बीमारी

नारी डेस्क: क्या आप भी भूख लगते ही इंस्टेंट नूडल्स बना लेते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है! बिजी शैडयूल के चलते लोग उस खाने को जयादा तवज्जो देते हैं जो मिनटों में बन जाती है और खाने में स्वाद भी होती है जैसे इंस्टेंट नूडल्स लेकिन ऐसे खाने को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ये आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसे खाने से दिल, स्ट्रोक और डायबिटीज़ जैसे गंभीर रोगों का खतरा बढ़ सकता है, अगर आप लगातार नूडल्स का सेवन करते हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। चलिए आपको इसके नुकसान बताते हैं। 

क्या होता है इंस्टेंट नूडल्स में?

इंस्टेंट नूडल्स में ज्यादा नमक, वसा और प्रिजर्वेटिव्स (संरक्षक) होते हैं। ये सभी चीजें अगर ज्यादा खाई जाएं, तो शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। इसके अलावा, इन नूडल्स में जरूरी पोषक तत्व (जैसे विटामिन्स और मिनरल्स) नहीं होते, जो हमारी सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं। यह खाना पेट तो भरता है लेकिन इससे शरीर को पोषण ना के बराबर ही मिलता है। 

कैसा असर पड़ता है हमारी सेहत पर?

हाल ही में हुए एक शोध में यह पाया गया कि जो लोग अक्सर इंस्टेंट नूडल्स खाते हैं, उनके शरीर में एक बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, जिसे कार्डियोमेटाबोलिक सिंड्रोम कहते हैं। इसका मतलब है कि इन लोगों में उच्च रक्तचाप, ज्यादा शुगर और खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल जैसी समस्याएं होने लगती हैं। खासकर महिलाओं में यह खतरा ज्यादा बढ़ता है।
PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  ना लक्षण, ना शोर - फैटी लिवर धीरे-धीरे करता है लिवर को Damage!

कार्डियोमेटाबोलिक सिंड्रोम क्या है?

यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के कई हिस्से, जैसे दिल और रक्तवाहिकाओं पर बुरा असर पड़ता है। इसमें उच्च रक्तचाप, ज्यादा शुगर और अस्वस्थ कोलेस्ट्रॉल लेवल होते हैं। इससे दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

क्या कभी-कभी इंस्टेंट नूडल्स खाना ठीक है?

अगर आप कभी-कभी इंस्टेंट नूडल्स खाते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन अगर इसे अपनी रोज़ की डाइट में शामिल कर लिया तो यह आपकी सेहत को खराब कर सकता है।

क्या करना चाहिए?

इंस्टेंट नूडल्स के बजाय, हेल्दी और पोषक आहार लें। अगर आप इंस्टेंट नूडल्स खाते हैं तो उसे कम खाएं और साथ में फल, सब्जियां, और प्रोटीन वाले फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। साथ ही, नियमित रूप से व्यायाम करें और पानी खूब पिएं। इंस्टेंट नूडल्स एक समय में खाने में मजेदार हो सकते हैं लेकिन इसे ज्यादा खाने से हमारी सेहत को नुकसान हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए हमेशा ताजे और पोषक आहार को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

 
  

 

Related News