05 MAYSUNDAY2024 3:02:46 AM
Nari

Best Christmas पार्टीज के लिए करें गोवा का रुख, मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 11 Dec, 2022 03:08 PM
Best Christmas पार्टीज के लिए करें गोवा का रुख, मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

भारत में क्रिसमस सेलिब्रेशन की गोवा से अच्छी जगह कोई और नहीं हो सकती। गोवा में क्रिसमस को बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है। पूरे फेस्टिवल वीक के दौरान हर तरफ लोग जश्न में डूबे दिखाई देते हैं। इस दौरान पूरे गोवा को सजाया जाता है। हर तरफ मस्ती करते हुए लोग नजर आते हैं। इन सबके अलावा यहां के पारंपरिक भोजन की खुशबू आपको मंत्र मुग्ध कर देगी। गोवा में क्रिसमस के सेलिब्रेशन का इंतजार सैलानियों को पूरे साल रहता है। यहां पर हम आपको गोवा में क्रिसमस सेलब्रेट कैसे करें, इसके बारे में कुछ टिप्स दे रहे हैं।

PunjabKesari

सुहावने मौसम में क्रिसमस का जश्न

जब उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ती है तो भारी संख्या में सैलानी क्रिसमस और नए साल के सेलिब्रेशन के लिए गोवा आते हैं क्योंकि यहां का मौसम इस समय काफी सुहावना होता है। इसके आलवा क्रिसमस के लिए गोवा को खास अंदाज में सजाया जाता है, जिसे देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं।

PunjabKesari

मिडनाइट मास में हों शामिल

गोवा में कई सारे खूबसूरत और ऐतिहासिक चर्च हैं, जिन्हें क्रिसमस के लिए खास तौर पर सजाया जाता है। क्रिसमस के दौरान इनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। प्रेयर के लिए आप चर्च जा सकते हैं, जहां आपको सुकून का एहसास होगा। कैरॉल्स गाते हुए आप ईसा मसीह का जन्मदिन मनाने के लिए किसी भी चर्च में जा सकते हैं।

PunjabKesari

नाइट पार्टी

गोवा अपनी पार्टियों के लिए दुनियाभर में फेमस है। क्रिसमस के दौरान गोवा में आयोजित होने वाली पार्टियों को लुत्फ उठा सकते हैं। इस दौरान सैलानियों की काफी भीड़ होती है, इसलिए ठहरने के लिए आपको खर्च थोड़ा ज्यादा करना पड़ सकता है। एक समय के खाने के लिए आपको 200 से 300 रुपये खर्च करने होंगे।

PunjabKesari

 

बीच किनारे करें पार्टी 

कोई गोवा आए और बीच पर पार्टी ना करे ऐसा कैसे हो सकता है। क्रिसमस पर लोग बीच पर रात भर पार्टी करते हैं। इसके आलवा कुछ लोग बीच किनारे बोनफायर का भी लुत्फ उठाते नजर आते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ बीच पर कुछ क्वाॉलिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो यह समय काफी सही है।


 

Related News