30 APRTUESDAY2024 5:16:09 AM
Nari

National Nutrition Week: ये 4 आहार खाएं और चेहरे पर ग्लो पाएं

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Sep, 2021 10:07 AM
National Nutrition Week: ये 4 आहार खाएं और चेहरे पर ग्लो पाएं

मौसम में बदलाव आने से त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती है। इसके कारण स्किन डल व ड्राई नजर आने लगती है। साथ ही त्वचा समय से पहले की बूढ़ी लगने लगती है। वहीं ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, डेली डाइट में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी चेहरे का निखार फीका पड़ने लगता है। चलिए आज हम आपको National Nutrition Week' यानि 'राष्ट्रीय पोषण सप्ताह' के अवसर पर कुछ ऐसे सुपर फूड्स बताते हैं, जिसके सेवन से शरीर को अंदर से मजबूती मिलने के साथ चेहरे पर निखार आने में मदद मिलती है।

 

दही कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट व गुड बैक्टीरिया से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी और पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में स्किन संबंधी समस्याएं दूर होकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। आप इसे लस्सी या रायता  के रूप में भी डेली डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा ​चावल के आटे या बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, और, झाइयां आदि दूर हो जाएगी।

PunjabKesari

नींबू पानी

नींबू विटामिन सी, पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। यह पाचन क्रिया मजबूत करने के साथ स्किन ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है।‌‌ शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकलती है। ऐसे में पेट साफ रहने से चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, कील-मुंहासे आदि स्किन संबंधी समस्याएं दूर रहती है। इसके अलावा आप नींबू में ताजा पानी या ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगा सकती है। इसमें मौजूद ब्लीचिंग गुण व एंटी-एजिंग गुण स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर करेंगे। सनटैन से खराब हुई स्किन रिपेयर होगी। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व जवां नजर आएगा।

दूध

दूध में सभी जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसे संपूर्ण आहार माना जाता है। हेल्थ व ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार, रोजाना 2 गिलास दूध पीना चाहिए। इससे स्किन गहराई से पोषित होती है। ऐसे में स्किन संबंधी समस्याएं दूर होकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। इसके साथ ही इम्यूनिटी स्ट्रांग होने में मदद मिलती है। आप रोजाना सुबह-शाम कच्चा दूध क्लींजर के रूप में चेहरे पर लगा सकती है।

PunjabKesari

सेब

एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना सुबह 1 सेब खाने से इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके साथ ही चेहरे नेचुरल ग्लो आने में मदद मिलती है। आप चाहें तो सेब का रस निकालकर इसे चेहरे पर भी लगा सकती है। इससे स्किन गहराई से साफ होकर ग्लो करेगी।

 

Related News