05 MAYSUNDAY2024 5:57:37 AM
Nari

Royal लुक देती है Kangana की देसी ड्रेसेज, साड़ियों के ब्लाउज भी बेहद अट्रैक्टिव एंड डिसेंट

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 01 Aug, 2023 07:04 PM

कंगना को लोग प्यार से बॉलीवुड क्वीन और पंगा क्वीन भी कहते हैं। आए दिन अपने बेबाक बयानों से वह सबको हैरान-परेशान जो करती रहती हैं। वैसे खूबसूरती में भी वह किसी से कम नहीं हैं। उनका फैशन सेंस भी कमाल का है, ज्यादातर साड़ियों में नजर आने कंगना वेस्टर्न ड्रेसेज में पहनती हैं। उनकी हर ड्रेसेज आई कैची होती हैं चलिए आपको उनकी कुछ सिंपल और कुछ अट्रैक्टिव ड्रेसेज की झलक दिखाते हैं।

1. हाल ही में कंगना ने अपनी भाभी रितु रानौत की गोद-भराई की कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें कंगना डार्क मैजेंटा कलर की गोल्डन बॉर्डर साड़ी में नजर आई थी। कंगना की साड़ी का ब्लाउज बहुत डिसेंट और रॉयल लग रहा था इसके साथ उन्होंने जूड़ा किया औऱ मैचिंग चौकर नैकलेस पहना था।

PunjabKesari

2. सलमान खान की ईद पार्टी में कंगना थ्री-कलर हैवी एंब्रॉयडरी वाला सूट पहने पहुंची थी। इसके साथ उन्होंने रेट्रो स्टाइल हेयर लुक लिया था। फैंस को उनका ये फ्रॉक स्टाइल सूट अच्छा लगा था।

PunjabKesari

3. अपने बर्थ डे के मौके पर कंगना ने एकदम ट्रडीशनल लुक ट्राई की थी। कांजीवरम सिल्क की ग्रीन-मजेंटा साड़ी के साथ उन्होंने हैवी गोल्डन नेकलेस-झूमके और बालों पर गजरा लगाया था। उनका ये देसी लुक बहुत खूबसूरत लगा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

4. कंगना हाल ही में कामाख्या टेंपल गई थी इस दौरान उन्होंने लेवेंडर कलर का सूट पहना था साथ में उन्होंने रेड चुनरी भी ओढ़ी थी। कंगना का ये लुक बड़ा पसंद किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

5. कंगना का एयरपोर्ट लुक भी किसी से कम नहीं होता। साड़ी हैवी हो या सिंपल वह काफी इंप्रेस करती हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर सिंपल प्लेन पेस्टल ग्रीन साड़ी पहनकर भी सबको इंप्रेस किया था। कंगना यूं ही क्वीन नहीं कहलाती।

PunjabKesari

6. अपनी मूवी टीकू वेड्स शैरू की सक्सेस पार्टी में वह सबसे हटके नजर आई। उन्हें बॉर्बी लुक में स्पॉट किया गया था उन्होंने पिंक और यैलो कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस वियर की थी। उनका हेयरस्टाइल भी यूजर्स को बहुत पसंद आया था।

PunjabKesari

Related News