26 APRFRIDAY2024 2:22:10 AM
Nari

प्रेगनेंसी में Coconut Water पीने से होते हैं ये 6 फायदे

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 08 Aug, 2020 04:49 PM
प्रेगनेंसी में Coconut Water पीने से होते हैं ये 6 फायदे

प्रेगनेंसी में महिलाओं को लिए पोष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है। वह स्वस्थ आहार लेगी तभी जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रह पाएंगे लेकिन कईं बार प्रेगनेंसी में महिलाओं तरल पदार्थ का बहुत कम सेवन करती हैं लेकिन इस दौरान डिहाइड्रेशन से बचने के लिए महिलाओं को तरल चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। 

PunjabKesari
इस मौसम में अगर आप भी डिहाइड्रेशन का शिकार हैं तो प्रेगनेंसी के समय नारियल पानी पीना बहुत फायदेमंद रहेगा इससे महिला को तो लाभ होगा ही साथ ही साथ बच्चे को भी बहुत लाभ होगा और खासकर अगर प्रेगनेंसी के दैरान आपको मार्निंग सिकनेस होती है तो इसके लिए नारियल का पानी बहुत लाभदायक रहेगा। तो चलिए आपको बतातें हैं प्रेगनेंसी के दौरान नारियल पानी पीने के फायदे ..

1. मिलता है भरपूर पोषण 

नारियल पानी में बहुत से पोषण होते हैं जो जच्चा और बच्चा दोनों के लिए ही काफी लाभदायक होते हैं। इसलिए दिन में 1 या 2 बार नारियल पानी का सेवन जरूर करें इससे एक तो शरीर में विटामिन की कमी नहीं होगी दूसरा गर्भावस्था में यह एक अच्छा आहार होता है।

2. बार-बार उल्टी की समस्या होगी दूर

कईं बार प्रेगनेंसी में महिलाओं को बार-बार उल्टी की समस्या रहती है ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो आपको भी अपनी डेल रूटीन में नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए इससे बार-बार हो रही उल्टी की समस्या से आपको राहत मिलेगी। 

3. ब्लड प्रेशर रखेकंट्रोल 

PunjabKesari

नारियल के पानी में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते है। नारियल पानी में पोटेशियम एक रक्षक के रूप में काम करता है और नारियल पीने से प्रेगनेंट महिलाओं का ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। 

4. मॉर्निंग सिकनेस को करे दूर

कईं बार प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को पेट और खासकर मॉर्निंग सिकनेस की परेशानी रहती है। सुबह उठते ही चक्कर आने लगना व उल्टी जैसा होने लगना यह  आम बात है। ऐसे में महिलाओं के लिए नारियल पानी पीना बेस्ट है इससे एक तो मॉर्निंग सिकनेस भी दूर रहेगी और अगर आपको पेट संबंधी कोई समस्या है तो वह भी दूर रहेगी।

5. इम्यून सिस्टम होगा स्ट्रांग

नारियल का पानी पीने से प्रेगनेंट महिलाओं का इम्यून सिस्टम भी स्ट्रांग होता है और जच्चा और बच्चा भी बीमारियों से बचा रहता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 

PunjabKesari

6. डिहाइड्रेशन से बचाव

प्रेगनेंसी में कई बार महिलाएं उचित पानी नहीं पी पाती हैं ऐसे में अगर आप नारियल पानी का सेवन केरंगी तो आप डिहाइड्रेशन से बची रहेंगी। 

Related News