01 MAYWEDNESDAY2024 11:39:59 PM
Nari

किसी जन्नत से कम नहीं है शाहरुख का House Mannat, देखिए आलीशान बंगले की Inside Pictures

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Nov, 2022 04:46 PM
किसी जन्नत से कम नहीं है शाहरुख का House Mannat, देखिए आलीशान बंगले की Inside Pictures

किंग खान शाहरुख आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ऐसे ही किंग के नाम से नहीं जाने जाते बल्कि वह जिंदगी भी एक किंग वाली ही व्यतीत करते हैं। फैंस शाहरुख की एक झलक पाने के लिए उनके बंगले मन्नत के नीचे इंतजार भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख का बंगला अंदर से दिखता कैसा है? तो चलिए आपको किंग खान के जन्मदिन के मौके पर उनके बंगले की खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं...

PunjabKesari

मुबंई के बांद्रा में स्थित है शाहरुख का बंगला 

किंग खान का बंगला मुंबई में स्थित है। माना जाता है कि एक्टर ने यह बंगला साल 2001 में बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर खरीदा था, जिसके बाद उन्होंने अपने इस बंगले को मन्नत का नाम दिया। आपको बता दें कि एक्टर का यह बंगला 6 मंजिला और सी फेसिंग बंगला है।  

PunjabKesari

6000 वर्ग फीट में फैला है मन्नत 

किंग खान का खूबसूरत घर 6000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इस बंगले में पांच बेडरुम हैं हर किसी रुम को एकदम अलग लुक दिया गया है। शाहरुख के घर को सजाने का काम उनकी पत्नी गौरी खान ने किया है। गौरतलब है कि उन्हें बंगला सजाने में करीबन 4 साल लग गए थे। 

PunjabKesari

मल्टीपल लिविंग एरिया से सजा है मन्नत 

इन सब चीजों के अलावा शाहरुख  का मन्नत मल्टीपल लिविंग एरिया और बड़े-बड़े सोफों के साथ भी सजा हुआ है। किंग खान का परिवार बंगले की दूसरी मंजिल पर रहता है इसके अलावा बाकी सारा बंगले का एरिया ऑफिस, पार्किंग, पार्टीज हाल के लिए रखा गया है। 

PunjabKesari

बंगले में बनी है वुडन की सीढ़ियां 

किंग खान के बंगले में वुडन की सीढ़ियों का इस्तेमाल किया गया है। यह सीढ़ियां घर को एक अलग और एलिगेंट लुक देती हैं। अपने बंगले की तस्वीरें गौरी खान सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ शेयर करती ही रहती हैं। 

PunjabKesari

लाइब्रेरी भी मौजूद है किंग खान के बंगले में 

किंग कान के बंगले में एक लाइब्रेरी भी बनी हुई है। इसके अलावा जिम जैसी सुख-सुविधाएं भी बंगले में बनी हैं। इसके अलावा किंग खान की छत भी बहुत बड़ी और शानदार  है। पिछली साल दिवाली पार्टी पर कई सारे एक्टर्स ने यहां पर तस्वीरें भी खिंचवाई थी। 

PunjabKesari


 

Related News