24 APRWEDNESDAY2024 1:42:59 PM
Nari

भारत की इन 6 जगहों की खूबसूरती जीत लेगी दिल, बार-बार करेगा जाने का मन

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Aug, 2022 06:12 PM
भारत की इन 6 जगहों की खूबसूरती जीत लेगी दिल, बार-बार करेगा जाने का मन

भारत सिर्फ अपनी संस्कृति ही नहीं बल्कि कई खूबसूरत जगहों के कारण भी विदेश में प्रसिद्ध है। यहां पर ऐसी कई चीजें हैं जो विदेशियों को भी अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अक्सर पर्यटकों की इन जगहों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। आज आपको ऐसी ही 5 खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर एक बार जाकर आप दूसरी बार भी जाना चाहेंगे। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

जनस्कार वैली 

अगर आप नैचुरल चीजें देखना चाहते हैं तो लद्दाख की जनस्कार वैली में जा सकते हैं। जनस्कान वैली कारगिल जिले में पड़ती है। यह लगभग 13154 ऊंचाई पर स्थित है। एडवेंचर प्रेमियों को भी यह जगह बहुत प्रिय है। इसके अलावा आप यहां पर राफ्टिंग, ट्रेकिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी मजेदार एक्टिविटीज का लुत्फ भी उठा सकते हैं। 

PunjabKesari

सैम सैंड ड्यून्स

आपने यह नाम शायद पहली बार सुना हो, लेकिन इस जगह की खूबसूरती देखकर आप दोबारा जहां पर जाना चाहेंगे। यह राजस्थान के जैसलमेर में स्थित है। इसे गोल्डन सिटी भी कहते हैं। यह जैसलमेर से करीबन 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सैम सैंड में सूर्यास्ट और सूर्योदय दोनों ही बहुत ही खूबसूरत हैं। आप यहां पर कैंपिंग भी कर सकते हैं। 

PunjabKesari

मेघालय फॉल्स 

आप मेघालय फॉल्स का बेमिसाल खूबसूरती भी देख सकते हैं। मेघालय अपने हसीन वॉटरफॉल्स के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस फॉल्स के साथ नोहकलिकाई फॉल्स और एलीफैन्टा फॉल्स भी शामिल हैं। 

PunjabKesari

हैवलॉक आईलैंड 

हैवलॉक आईलैंड की खूबसूरती भी देखने लायक है। अंडमान की खूबसूरती पर यह आईलैंड चार-चांद लगा देते हैं। इस आईलैंड के साफ-सुथरे बीच, कोरल रीफ और रोमांटिक सनसेट व्यू भी देखने वाली है। इसे इंक्रेडिबल इंडिया का भी हिस्सा माना जाता है। 

PunjabKesari

गुरुडोंगमर लेक 

सिक्किम के सबसे खूबसूरत लेक में से एक गुरुडोंगमर लेक भी है। यह लेक चीन और बॉर्डर के पास में स्थित है। इस लेक की हिमालय से ऊंचाई लगभग 5430 मीटर है। इसके अलावा भी इस लेक को बौद्ध, सिख और हिंदू धर्म के लिए पवित्र लेक माना जाता है। 

PunjabKesari

जुकाऊ वैली 

जुकाऊ वैली मणिपूर और नागालैंड के बॉर्डर पर स्थित है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अलग वनस्पतियों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। यह हिमालय से लगभग 2452 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह घाटी ट्रेकिंग और एडवेंचर प्रेमियों के लिए एकदम परफेक्ट है। 

PunjabKesari
 

Related News