28 APRSUNDAY2024 8:22:08 PM
Nari

स्किन के लिए वरदान है एवोकाडो का तेल, बढ़ती उम्र को करता है कंट्रोल, जानें इसके फायदे

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 02 Jun, 2021 04:37 PM
स्किन के लिए वरदान है एवोकाडो का तेल, बढ़ती उम्र को करता है कंट्रोल, जानें इसके फायदे

PunjabKesariएवोकाडो के शरीर में एक नहीं बल्कि अनेक फायदें हैं। इसे रिच फ्रूट और बटर फ्रूट भी कहा जाता है। एवोकाडो में बीटा सिटोस्टीरोल पाए जाते हैं जिससे हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा नियंत्रित रहती है जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं।  इसके अलावा एवोकाडो खाने से शरीर में खून के थक्के नहीं जमते और दिल के दौरों को भी नियत्रिंत रखता है। एवोकाडो शरीर को हैल्थी रखने के साथ-साथ ये हमारी स्कीन को भी ग्लो देता है। एवोकाडो में मौजुद गुणकारी गुण  स्कीन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं आईऐ जानते हैं इसके बारे में-

एवोकाडो में होते हैं ये गुणकारी पोषक तत्व-
एवोकाडो का रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके तेल में विटामिन-ई, विटामिन-ए, विटामिन-बी1, विटामिन-बी2, विटामिन-डी और बीटा कैरोटीन से भरपूर पोषक तत्व मौजुद होते हैं।  साथ ही इसके तेल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीहाइपरटेंसिव के गुण भी होते हैं। 


 

शरीर को हैल्थी रखता है एवोकाडो-
इस तेल में पाए जाने वाले ये पोषक तत्व और गुण हृदय रोग और डायबटीज़ जैसी कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के साथ ही त्वचा और बालों की परेशानी को दूर करने में भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
 

स्कीन के लिए इस तरह फायदेमंद है एवोकाडो-
धूप और प्रदूषण के प्रभाव की वजह से अक्सर त्वचा बेजान और रूखी-सूखी हो जाती है। इन सबसे बचने के लिए आप एवोकाडो के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

सनबर्न- धूप और प्रदूषण से अक्सर त्वचा बेजान और रूखी-सूखी हो जाती है। एवोकाडो तेल में विटामिन-ई, बीटा-कैरोटीन, विटामिन-डी, प्रोटीन, लेसीथिन और फैटी एसिड्स की बहुत अधिक मात्रा होती है। सनबर्न की समस्या में आप एवोकाडो के तेल का इस्तेमाल कर आराम पा सकते हैं।


PunjabKesari
 

जलन और रैशिज़- गर्मियों में स्कीन पर जलन और रैशिज़ हो जाते हैं। इसके लिए आप एवोकाडो तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एवोकाडो तेल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स त्वचा पर होने वाली जलन से आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं।
 

बढ़ती उम्र को कंट्रोल करें- एवोकाडो में मौजुद गुण बढ़ती उम्र को भी कंट्रोल करते हैं। एवोकाडो के तेल के इस्तेमाल से स्किन को रूखी और बूढ़ी होने से बचाया जा सकता है।
 

 चेहरे को झुर्रियों और दाग, धब्बों को करें दूर- एवोकाडो तेल की मालिश करने से चेहरे को झुर्रियों और दाग, धब्बों से बचाया जा सकता है।

Related News