13 MAYMONDAY2024 7:47:04 AM
Nari

Avika Gor को है मिनिमल मेकअप पसंद, बस ये 4 चीजें लगाती हैं उनकी खूबसूरती में चार-चांद

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Jun, 2023 10:25 AM
Avika Gor को है मिनिमल मेकअप पसंद, बस ये 4 चीजें लगाती हैं उनकी खूबसूरती में चार-चांद

'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस अविका गोर आद अपना 26 वां जन्मदिन मना रही हैं। वो देखने में बेहद खूबसूरत हैं और अगर मेकअप कर लें तो फिर तो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं। मगर आपको बता दें कि एक्ट्रेस ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं करती। उन्हें अपना मेकअप minimal रखना ही पसंद है। वो अपनी स्किन का भी बहुत ख्याल रखती हैं। आपको उनके मेकअप किट में ये 4 चीजें जरूर मिल जाएंगी....

हाइड्रो मोइज क्रीम

आपको एक्ट्रेस के किट में हमेशा हाइड्रो मोइज क्रीम मिल जाएगी। वो इस क्रीम को मेकअप करने से पहले और चेहरे से मेकअप हटाने के बाद इस्तेमाल करती हैं। इस क्रीम का इस्तेमाल उन लोगों को तो जरूर करना चाहिए जिनके चेहरे पर ज्यादा समय मेकअप लगा रहता है। ये क्रीम त्वचा पर सुरक्षा कवच की तरह काम करती है, और ड्राई होने से बचाती है।

PunjabKesari

लिप बाम

अविका हमेशा लिप बाम कैरी करती हैं। उनका कहना है कि उनके होंठ बहुत जल्दी ड्राई हो जाते हैं तो थोड़ी-थोड़ी देक में वो बाम का इस्तेमाल करती हैं। 

PunjabKesari

मसकारा

एक्ट्रेस की आंखों बड़ी और सुंदर हैं। उनकी आईलैशेज भी थिक हैं। इसलिए वो अपने किट में मसकारा जरूर रखती हैं। उनका कहना है कि अगर बिल्कुल भी मेकअप ना किया हो, फिर भी वो बस मसकारा लगाकर खुद को प्रेजेंटेबल लुक दे सकती हैं। वो सारी महिलाओं को भी ये ट्रिक इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं।

PunjabKesari

आई ड्रॉप

आंखों को भी स्किन की तरह ही केयर की जरूरत है और ये बात अविका बहुत अच्छे से समझती है। वो अपने मेकअप किट में आई ड्रॉप जरूर रखती हैं। इससे उनकी आंखों में थकावट भी कम होती है और आंखें कूल रहती हैं।
 

Related News