30 JUNSUNDAY2024 5:40:18 AM
Nari

सहेली  से मिले धोखे को याद कर रो पड़ी अरमान की पहली पत्नी, लोगाें ने सौतन की लगाई क्लास

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Jun, 2024 07:39 PM
सहेली  से मिले धोखे को याद कर रो पड़ी अरमान की पहली पत्नी, लोगाें ने सौतन की लगाई क्लास

हर साल की तरह इस बार भी लोगों के बीच Bigg Boss OTT का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। वैसे तो Bigg Boss के घर में में कई कंटेस्टेंट  मौजूद हैं पर सबसे ज्यादा चर्चा में चल रहा है  यू-ट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियां। इस शो में लोगो को कभी सौतन कभी सहेली की खूब कहानियां सुनने को मिल रही हैं। अरमान की पहली पत्नी ने एक बार फिर अपनी सौतन को लेकर कई बातें की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

 

वैसे तोअपने वीडियोज में दावा करते आए हैं कि उनकी दोनों पत्नियाें के बीच बेहद प्यार है पर सच्चाई कुछ और ही है जो अब  Bigg Boss के घर में देखने को मिल रही है।  यू-ट्यूबर की पहली पत्नी आज भी अपने पति की दूसरी शादी का गम भूला नहीं पा रही है। तभी तो वह  अरमान और कृतिका की शादी का किस्सा सुनाते हुए रो पड़ी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

पायल बताती है कि  कृतिका और अरमान कहीं बाहर गए थे और शादी का फैसला किया। दोनों शादी कर वापस आ गए और इसके बाद उनका कॉल आया। पायल ने कहा-  मुझे फोन आया और कहा एक गुड न्यूज है, मैं इनकी बातें तुरंत समझ जाती हूं  मैंने कहा आपने शादी कर ली ? पायल की इस बात पर मुनीषा खटवानी ने कहा आपको लगा नहीं कि आपके साथ इतना बड़ा धोखा हो गया?  यह सुन पायल खुद को संभाल नहीं पाई और रो पड़ी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)


ऐसे में अरमान तुरंत उन्हें संभालने के लिए आते हैं और कहते हैं कि इस बात को 7 साल हो गए हैं और उसे इसे भूल जाओ। वहीं, कृतिका कहती हैं कि जब भी पायल ये कहानी सुनाती हैं तो हमेशा इमोशनल हो जाती हैं। इस वीडियो को देख फैंस भी काफी उदास हो गए हैं और वह अरमान और उसकी दूसरी पत्नी को जमकर कोस रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)


लोगों का कहना है कि जो पायल के साथ हुआ है वह और किसी के साथ ना हो।  पायल ने शो के होस्ट अनिल कपूर को भी बताया था कि  किस तरह उनके पति अरमान ने उन्हें बिना बताए उनकी बेस्ट फ्रेंड कृतिका संग दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि समय के साथ दोनों के रिश्ते अब सुधर चुके हैं। दोनों अब एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। पर लोगों का कहना है कि पायल सिर्फ समझौता कर रही है। 
 

Related News