28 APRSUNDAY2024 6:42:13 AM
Nari

चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Apr, 2023 01:43 PM
चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं अर्जुन रामपाल, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स अपनी लव लाइफ को लेकर छाए रहते हैं। एक्टर भले ही अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं लेकिन अपनी बेटियों से वह बेहद प्यार करते हैं। अब उनकी जिंदगी में चौथा बच्चा आने वाला है, उनकी गर्लफ्रेंड दूसरी बार मां बनने जा रही है। इससे पहले दोनों का एक बेटा भी है। 

PunjabKesari

 अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटे अरिक की तस्वीरें डालते रहते हैं। अब हाल ही में गैब्रिएला ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर सभी सभी को शॉक्ड कर दिया। उन्होंने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा- "वास्तविकता या एआई?" 

PunjabKesari
इस पोस्ट के सामने आते ही अर्जुन और गैब्रिएला को बधाई मिलने का सिलसिला शुरु हो गया। अर्जुन ने भी अपनी गर्लफ्रेंड के पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए हार्ट और बुरी नजर वाली इमोजी शेयर की हे। वही सिंघम स्टार काजल अग्रवाल ने लिखा- बधाई। भिनेत्री एमी जैक्सन ने लिखा, "ओह माय लवी! आपके और आपके खूबसूरत परिवार के लिए बहुत खुश हूं।" 

PunjabKesari

मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और अन्य सितारों ने दिल के इमोजीस को पोस्ट किया है।  बता दें कि गैब्रिएला पेशे से एक साउथ अफ्रीकन मॉडल हैं। अर्जुन और उनकी मुलाकात  2018 में हुई थी, जिसके एक साल बाद दोनों एक बेटे के माता- पिता बने थे। ग्रैबिएला से पहले अर्जुन रामपाल, मेहर जेसिया के साथ थे। शादी के 20 साल बाद दोनों अलग हो गए। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं। बेटियों के साथ अर्जुन की अच्छी बॉन्डिंग है।
 

Related News