22 DECMONDAY2025 10:47:38 AM
Nari

सुहाना और न्यासा को टक्कर देती है अर्जुन रामपाल की लाडली, खूबसूरती देख फैंस भी हुए हैरान

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Dec, 2022 04:01 PM
सुहाना और न्यासा को टक्कर देती है अर्जुन रामपाल की लाडली, खूबसूरती देख फैंस भी हुए हैरान

बॉलीवुड एक्टर्स ही नहीं बल्कि उनके स्टार किड्स भी फैंस की लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। न्यासा देवगन, सुहाना खान के बाद इन दिनों अर्जुन रामपाल की लाडली भी सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। अर्जुन के जैसे उनकी बेटी भी फिटनेस फ्रीक है। एक्टर की बेटी का नाम माहिका रामपाल है जो देखने में काफी गॉर्जियस और खूबसूरत है। आए दिन माहिका की तस्वीरें सामने आती है रहती हैं। 

फोटोज में अक्सर देखी जाती है माहिका 

एक्टर अर्जुन रामपाल के तीन बच्चे हैं। अपने बच्चों की भी तस्वीरें अर्जुन फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इन तस्वीरों में माहिका भी दिखती हैं। माहिका एक बहुत ही लोकप्रिय स्टारकिड है। वैसे माहिका सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं है लेकिन वह न्यासा देवगन और कई सारे फ्रैंड्स के साथ अक्सर पार्टी करती नजर आती हैं। इन फोटोज में माहिका का ग्लैमरस अंदाज दिखाई देता है जो फैंस को काफी पसंद आता है। 

बाकी स्टार किड्स के जैसे फेमस है अर्जुन की लाडली 

भले ही माहिका सोशल मीडिया से दूर रहती हैं लेकिन फिर भी वह फैंस से सुर्खियां हासिल कर लेती हैं। माहिका अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के साथ भी कई बार स्पॉट हो चुकी हैं। इसके अलावा माहिका इब्राहिम अली खान के साथ भी नजर आ चुकी हैं। 

PunjabKesari

पहली पत्नी की बेटी है माहिका 

आपको बता दें कि माहिका रामपाल अर्जुन की पहली पत्नी मेहर की बेटी हैं। अर्जुन रामपाल और मेहर का 2018 में तलाक हो गया था। जिसके बाद अर्जुन ने गेब्रिएला डेमेट्रिड्स से शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा भी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कुछ समय पहले फिल्म 'धाकड़' में कंगना रनौत के साथ नजर आए थे हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। 

PunjabKesari

Related News