27 APRSATURDAY2024 11:01:40 AM
Nari

बर्थडे पर गर्लफ्रेंड Malaika संग पार्टी करने पहुंचे अर्जुन, जमकर किया माला ने इस गाने पे डांस

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Jun, 2023 12:48 PM
बर्थडे पर गर्लफ्रेंड Malaika संग पार्टी करने पहुंचे अर्जुन, जमकर किया माला ने इस गाने पे डांस

बॉलीवुड के डैशिंग और हैंडसम हंक अर्जुन कपूर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। एक्टर का जन्मदिन भले ही आज हो लेकिन पार्टी और जन्मदिन की सारी सेलिब्रेशन बीती रात से शुरु हो चुकी हैं। बीती रात का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका अर्जुन साथ में दिख रहे हैं। दोनों डिनर करने बाहर भी गए थे। वहीं इस पार्टी में खुशी कपूर, अंशुला कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहन खट्टर भी मौजूद थे। पार्टी से एक तस्वीर भी अंशुला ने शेयर की है जिसमें वह खुशी कपूर के साथ दिख रही हैं। 

PunjabKesari

व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में दिखी मलाइका 

इस दौरान मलाइका के अगर लुक की करें तो एक्ट्रेस हमेशा की तरह बीती रात भी काफी स्टाइलिश दिख रही थी। उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर व्हाइट ड्रेस कैरी की थी जिस पर लिली प्रिंट था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

जमकर नाची मलाइका 

वहीं बीती रात पार्टी से एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मलाइका अपने गाने छैय्या-छैय्या पर नाचती हुई नजर आ रही हैं। पार्टी में मलाइका खूब एंजॉय करती नजर आ रही हैं। ऐसे में उन्हें देखकर यह साफ पता चल रहा है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे को कितना एंजॉय कर रही हैं। 

बर्थडे पर अर्जुन ने दिया यह गिफ्ट 

अपने जन्मदिन पर अर्जुन ने एक बर्थडे क्लोसेट सेल की अनाउंसमेंट की है। इस सेल में लोगों को वो डिजाइनर कपड़े खरीदने के मौका मिलता है जिन्हें पहले अर्जुन कपूर खरीद चुके हैं। वहीं इस सेल से इकट्ठा किया गया पैसा ऑस्कर फाउंडेशन को जाता है ।  यह फाउंडेशन बच्चों को हैल्दी और एक्टिव रखने में भी मदद करती है। अर्जुन ऐसी सेल तीसरी बार कर रहे हैं।  अर्जुन के  जन्मदिन पर फैंस उन्हें जमकर बधाईयां देते भी नजर आ रहे हैं। 

पिछले 5 साल से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट 

मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को पिछले 5 साल से डेट कर रहे हैं। अरबाज खान के साथ तलाक होने के बाद माला ने अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था। तब से दोनों अक्सर सोशल मीडिया  पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। दोनों में 13 साल का गैप है लेकिन फिर भी दोनों की कैमिस्ट्री कमाल है।

PunjabKesari

Related News