22 OCTTUESDAY2024 8:28:51 PM
Nari

अन्नू कपूर बोले- अगर मैं सुंदर होता तो मुझे  किस कर लेती प्रियंका, 13 साल पहले इसी बात पर भड़की थी देसी गर्ल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 22 Oct, 2024 05:15 PM
अन्नू कपूर बोले- अगर मैं सुंदर होता तो मुझे  किस कर लेती प्रियंका, 13 साल पहले इसी बात पर भड़की थी देसी गर्ल

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्टर और 2 बार नेशनल अवॉर्ड विनर रहे अन्नू कपूर को लगता है विवादों में रहने का शौक हो गया है। कुछ दिनों पहले कंगना रनौत से पंगा लेने के बाद अब एक बार फिर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को लेकर बहुत बड़ी बात कह दी है। साल 2011 में भी उन्होंने यही बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया था, उस समय देसी गर्ल उन पर बेहद भड़क गई थी। अब एक्टर ने एक बार फिर माहौल बिगाड़ दिया है।

यह भी पढ़ें : राघव चड्ढा ने किया अपनी 'राजकुमारी' को बर्थडे विश

दरअसल  एक्टर चार दशकों से इस इंडस्ट्री में पैर जमाए हुए हैं, ऐसे में उन्होंने कई स्टार के साथ काम किया है। उन्होंने विशाल भारद्वाज निर्देशित क्राइम-थ्रिलर '7 खून माफ' में प्रियंका चोपड़ा के साथ भी काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने देसी गर्ल के पतियों में से एक की भूमिका निभाई थी।  2011 में प्रमोशन के दौरान, अन्नू कपूर ने खुलासा किया था कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में उनके साथ इंटीमेट सीन करने से इनकार कर दिया था। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि ग्लोबल स्टार ने उनके साथ इंटीमेट सीन करने से इसलिए इनकार कर दिया था, क्योंकि वह अच्छे नहीं दिखते थे।

PunjabKesari
अन्नू कपूर ने हाल ही में एएआई के पॉडकास्ट में स्मिता प्रकाश से बात करते हुए इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा- 'एक न्यूज आ गई कि प्रियंका चोपड़ा ने अन्नू कपूर को किस करने से इनकार कर दिया। तो... अगर मैं हीरो होता तो प्रियंका चोपड़ा को कोई आपत्ति नहीं होती। हीरो को चूमने में किसी हीरोइन को आपत्ति नहीं होती। वो तो मैं हूं ही ऐसा, ना शक्ल है ना सूरत और ना ही पर्सनालिटी, इसलिए उन्हें आपत्ति थी।' 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें : सलमान से 5 करोड़ मांगने वाले को हुआ अपने किए पर पछतावा

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, जिस पर लोगों का रिएक्शन आ रहा है। अब देखना यह है कि इस बार अन्नू कपूर के इस बयान पर प्रियंका कोई जवाब देती हैं या नहीं। उस समय प्रियंका ने एक्टर पर भड़कते हुए कहा था कि- अगर वह इंटीमेट सीन्स करना चाहते हैं और इस तरह की घटिया बातें बोलना चाहते हैं तो उन्हें दूसरी तरह की फिल्में करनी चाहिए। इस तरह से सीन्स कभी भी हमारी फिल्म का हिस्सा नहीं थे। मैं बहुत चिढ़ गई हूं। मुझे नहीं लगता कि उनको ऐसा कहना शोभा देता है। उनके बयानों ने मुझे वास्तव में परेशान कर दिया है। जिस तरह से उन्होंने बात की, वह बहुत गलत था।'
 

Related News