02 MAYTHURSDAY2024 12:43:13 AM
Nari

अफगानी लड़की ने एंजलीना जोली से मांगी मदद, एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं बनूंगी आपकी आवाज'

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 21 Aug, 2021 12:36 PM
अफगानी लड़की ने एंजलीना जोली से मांगी मदद, एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं बनूंगी आपकी आवाज'

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे बाद से वहां पर शरिया कानून लागू हो गया है। जिस वजह से लोग बेहद डरे और सहमें हुए हैं। शरिया कानून इतना कठोर है कि अब वहां पर महिलाएं बिना बुर्का पहन बाहर नहीं जा सकती  अगर वह ऐसा नहीं करती तो उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ सकती हैं वहीं पुरूषों को अब लंबी दाढ़ी बढ़ानी होगी ऐसा न करने पर उन्हें सरेआम बेइज्जत कर उन्हें कोड़े और कई यातनाओं का सामने करना पड़ेगा। यही वजह है कि लोग ऐसी जकड़न भरी जिंदगी जीने से लोग अपना देश छोड़ना वाजिब समझ रहे हैं। 

PunjabKesari
 

अब तक लाखों लोग अफगानिस्तान छोड़कर भाग गए हैं। वहीं इन बेबस और दयनीय हालातों पर दुनिया के सभी शक्तिशाली देशों ने चुप्पी साध रखी है, लेकिन अब इस बीच दुनियाभर के टाॅप स्टार तालिबान के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
 

टीनैज लड़की ने एंजलीना जोली को लेटर लिख लगाई मदद की गुहार
दरअसल,  अफगानिस्तान की एक टीनैज लड़की ने हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजलीना जोली को एक लेटर लिख मदद की गुहार लगाई है। इस लेचर में लड़की ने अफगानिस्तान के हालातों के बारे में बताया है। वहीं, एंजलीना ने भी लड़की के लेटर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर कर लोगों से मदद की अपील की है । इसके साथ ही एंजलीना ने अपने स्तर पर आवाज उठाने का वादा भी किया है। 

PunjabKesari
 

मैं उनकी आवाज को पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए आगे आई हूं
बता दें कि एंजलीना जोली संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी अधिकारों की ब्रांड एम्बैसडर हैं। उन्होंने लिखा है कि यह लेटर अफगानिस्तान की एक टीनैज गर्ल ने भेजा है। अब, अफगानिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर कम्युनिकेशन खो रहा है और खुलेतौर पर अपनी बात नहीं रख पा रहा है, तो मैं इंस्टाग्राम पर उनकी स्टोरीज और आवाज को पूरी तक पहुंचाने के लिए आई हूं। ये लोग अपने सामान्य मानव अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।


एंजलीना ने आगे लिखा है कि वह 9/11 की घटना से पहले अफगानिस्तान के बॉर्डर पर थी और तालिबान से भागे लाखों अफगान शरणार्थियों से मिली थी,  ये 20 साल पहले की बात है। एक बार फिर डर और अनिश्तिताओं के चलते अफगान फिर से विस्थापित हो गए हैं।

PunjabKesari
 

अब मैं कभी पीछे नहीं देखुंगी और लोगों की मदद करूंगी
एंजलीना ने कहा कि दशकों से यह देखा गया है कि कैसे अफगान शरणार्थियों के साथ दुनिया के कुछ सबसे सक्षम लोगों बोझ की तरह व्यवहार किया है। यह जानते हुए कि अगर उनके पास उपकरण और सम्मान होता, तो वे उनके लिए कितना कुछ करते. उन्होंने कहा कि वह कभी पीछे नहीं मुड़ेंगी और लोगों की मदद करेगी, उन्होंने लोगों से भी उम्मीद जताई है कि वह भी उनका साथ देने के लिए आगे आए।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Angelina Jolie (@angelinajolie)

Related News