18 JUNTUESDAY2024 1:53:44 PM
Nari

जश्न खत्म होने के बाद वायरल हुई अनंत-राधिका की तस्वीरें, अंबानी परिवार की बहू ने फिर जीता दिल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Jun, 2024 04:17 PM
जश्न खत्म होने के बाद वायरल हुई अनंत-राधिका की तस्वीरें, अंबानी परिवार की बहू ने फिर जीता दिल

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमेन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट  की दूसरी प्री वेडिंग की धूम भी खूब देखने को मिल रही है। क्रूज में रखी गई इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो में देख सकते हैं मेहमान किस कदर इस खूबसूरत नजारे का मजा ले रहे हैं। जो लोग होने वाले दूल्हा- दुल्हन के देखने के लिए बेताब थे उनकी अब इच्छा पूरी हो गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

 

अंबानी परिवार ने अपने बेटी की शादी काे यादगार बनाने के लिए दूसरे प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन यूरोप में एक क्रूज शिप पर किया गया है, जिसमें देश-विदेश की हस्तियों ने शिरकत की। 29 मई से शुरू हुई ये पार्टी 1 जून को खत्म हो गई है। हालांकि इस 4 दिन में दूल्हा- दुल्हन की एक भी तस्वीर सामने नहीं आई थी। आखिर लंबे इंतजार के बाद दोनों की झलक देखने को मिल ही गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)


राधिका मर्चेंट और अंनत अंबानी की प्री-वेडिंग फंक्शन से कुछ झलकियां सामने आई है, जिसमें कपल काफी खुश नजर आ रही है। राधिका की बात करें तो हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया। वायरल हो रही तस्वीरों में वह  पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं उन्हें देखकर  बार्बी डॉल की याद आ गई है। इसके साथ उन्होंने  एक क्यूट सा हैंड बैग भी कैरी किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

 

राधिका की स्माइल उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम कर रही है। वहीं अनंत भी प्रिटेंड ब्लू शर्ट में कम नहीं लग रही हैं। बता दें कि  मशहूर इतालवी सिंगर आंद्रेया बोसिलेई और वॉयलनिस्ट एनस्तासिया पेतिशैक ने भी आखिरी दिन ध्मकेदार परफॉर्मेंस दी। एक तस्वीर में अंबानी परिवार इसे एंजॉय करता नजर आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बता दें किइटली के पोर्ट सिटी में सभी 24 गिफ्ट शॉप और रेस्तरां आज सिर्फ अंबानी के मेहमानों के लिए बुक किए गए थे और इसमें आम लोगों की एंट्री बंद थी।पार्टी में आए सभी मेहमानों को एक हैंड बैग दिया गया, जिससे सभी मेहमानों की शहर में एंट्री हुई। ऐसे में एक्ट्रेस सारा अली खान ने भाई इब्राहिम अली खान के साथ रोम सिटी टूर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Related News