27 APRSATURDAY2024 9:49:02 AM
Nari

प्री-वेडिंग में Ambani Ladies ने चुने लाइट कलर, मां-बेटी की जोड़ी लगी A One

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Mar, 2024 01:12 PM
प्री-वेडिंग में Ambani Ladies ने चुने लाइट कलर, मां-बेटी की जोड़ी लगी A One

बीती रात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम खत्म हो चुके हैं।तीन दिन तक चले ये प्री-वेडिंग कार्यक्रम गुजरात के जामनगर में आयोजित किए गए थे। इसमें सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई हॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। प्री-वेडिंग कार्यक्रम में हर किसी का खास लुक देखने को मिला। आखिरी दिन अंबानी परिवार की महिलाओं का शाही अंदाज देखने को मिला। नीता, ईशा, श्लोका और राधिका इस दौरान फैशन के मामले में एक-दूसरे को टक्कर देती हुई दिखी।

कांचीपुरम साड़ी में नीता अंबानी 

इवेंट के आखिरी दिन नीता अंबानी ने ऑफ व्हाइट क्रीमी और गोल्डन कांचीपुरम साड़ी पहनी। इस साड़ी पर पांरपरिक तौर पर जरदोजी जरदोती का काम किया गया था जिसके कारण साड़ी की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ गई थी। नीता की इस हैंडमेड साड़ी को मनीष मल्हौत्रा ने कस्टम डिजाइन किया था। इसके साथ नीता ने बेहद सिंपल ब्लाउज पहना। लुक को कंप्लीट करते हुए नीता ने हैवी ग्रीन नेकलेस, मैचिंग बैंगल्स और ईयररिंग्स वियर किया। बालों में गजरा और लाइट मेकअप के साथ नीता बेहद प्यारी लगी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ईशा अंबानी 

ईशा ने इवेंट के आखिरी दिन अपनी मां नीता के साथ मैच करता हुआ आउटफिट पहना। ईशा ने भाई की प्री-वेडिंग के आखिरी दिन गोल्डन रंग का खूबसूरत लहंगा पहने। इस लहंगे का दुपट्टा उन्होंने केप स्टाइल में कैरी किया। गोल्डन लहंगे के साथ ईशा ने ग्रीन ज्वेलरी कैरी किया। माथे पर बिंदी और न्यूड मेकअप में ईशा काफी प्यारी लगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

श्लोका मेहता 

श्लोका मेहता ने प्री-वेडिंग के आखिरी दिन मल्टीकलर का गोल्डन लहंगा पहना। इस लहंगा का दुपट्टा  काफी हैवी था जो देखने में भी बेहद खूबसूत था। इसके साथ  श्लोका ने हैवी व्हाइट पर्ल लैयर्ड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, मांगटीका और हाथों में बैंगल्स कैरी की। डॉर्क मेकअप और बालों में बन बनाए अंबानी की बड़ी बहु का लुक भी देखने लायक था। 

राधिका मर्चेंट 

इवेंट की खास मेहमान अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहु राधिका मर्चेंट भी इवेंट में बेहद गॉर्जियस नजर आई। राधिका ने पेस्टल कलर का हैवी एम्बेलिश लहंगा पहना। इसके साथ राधिका ने दुपट्टा सिर पर लिया। डायमंड ज्वेलरी, माथे पर बिंदी और लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News